प्रियंका चौधरी के फैंस से डर गई Farah Khan! अपने सोशल मीडिया अकाउंट का कमेंट सेक्शन किया ऑफ, जानें पूरा मामला

फराह खान ने बिग बॉस 16 होस्ट को होस्ट करने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर लिया है. ये बात देखकर यूजर्स कह रहे हैं, कि प्रियंका चौधरी के फैंस से डरकर फिल्म निर्माता ने ये कदम उठाया है.

बिग बॉस 16 के घर में इन-दिनों सभी कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले वीक में अपनी दावेदारी हासिल करने में लगे हैं. बीते दिनों वीकेंड का वार में फराह खान ने प्रियंका चौधरी को जमकर लताड़ लगाई थी. हालांकि ये बात एक्ट्रेस के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आईं और उन्होंने फराह खान को जमकर ट्रोल किया. कई दिनों तक तो ट्विटर पर फराह खान शर्म करो, ट्रेंड भी कर रहा था. इनसब बातों पर फिल्म निर्माता की ओर से कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं आई. हालांकि अब जब फराह ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिग बॉस में पहनी ड्रेस की फोटोज शेयर की, तब उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन ऑफ रखा. जिसके बाद क्या था फैंस को ये लगने लगा कि फराह प्रियंका के दोस्तों से डर गई हैं, इसलिए वह नहीं चाहती थी, कि उनके तसवीरों पर कई गंदे कमेंट करें.

प्रियंका के फैंस ने फराह को किया ट्रोल

प्रियंका के फैंस यही नहीं रूकें, उन्होंने फराह के इंस्टाग्राम फोटोज की स्क्रीनशॉर्ट निकाली और उसे शेयर किया. फोटोज शेयर करते हुए एक यूजर ने जहां लिखा, ”फराह खान आपको प्रियंका को कुछ बोलने से पहले सोचना चाहिए था…मंडली को सपोर्ट किया और उन्हें काफी कुछ सुनाया ये सही नहीं है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”फराह शेम ऑन यू…ये ठीक नहीं है, क्योंकि प्रियंका अकेली रहकर ही सभी को सही करती है…वह अपने दोस्तों के साथ खड़ी रहती है और झूठे लोगों के मुखौटे उतारती है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वो वैंप नहीं हिरोइन है…बिग बॉस विजेता बनेंगी…प्रियंका चाहर चौधरी”.

ये है पूरा मामला

दरअसल शुक्रवार का वार के आखिरी एपिसोड में होस्ट सलमान खान की जगह फराह खान ने शो में एंट्री की. फिल्म निर्माता ने बिग बॉस 16 की प्रतियोगी टीना दत्ता और प्रियंका चाहर को शालीन भनोट को उनकी मानसिक बीमारी के लिए धमकाने के लिए फटकार लगाई. फराह ने प्रियंका को खरी खोटी सुनाई और कहा कि जब उन्होंने शो में एंट्री की थी तो वह हीरोइन थीं, लेकिन अब वह वैम्प हैं.

Also Read: Bigg Boss 16: सलमान खान के शो से बाहर हुईं टीना दत्ता, शालीन भनोट संग अपने रिश्ते को लेकर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >