क्या सच में फराह खान ने अनुपमा के अनुज का उड़ाया मजाक? गौरव खन्ना बोले- कुछ लोग जानते हैं कि मुझे…

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जज फराह खान ने शो में एक्टर गौरव खन्ना को लेकर ऐसा कुछ कहा, जो मीडिया यूजर्स को खासा पसंद नहीं आया. गौरव ने शो में बताया कि उन्हें कलर ब्लाइंडनेस की समस्या है.

अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में इन दिनों बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. अनुपमा के बाद से गौरव की लोकप्रियता काफी बढ़ीं है. शो में फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं. हालांकि एक एपिसोड के दौरान एक्टर ने बताया कि उन्हें कलर ब्लाइंडनेस है. इसपर फराह खान ने ऐसा कुछ कहा, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.

क्या सच में फराह खान ने गौरव खन्ना का उड़ाया मजाक?

दरअसल, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान गौरव खन्ना ने जज विकास खन्ना, रणवीर बरार और फराह खान के सामने एक डिश रखी. हालांकि डिश की प्लेटिंग और कलर बैलेंस उन्हें पसंद नहीं आया. जिसके बाद एक्टर ने जजेस के सामने रिवील किया और बताया कि, “कुछ लोग जानते हैं कि मुझे कलर ब्लाइंडनेस की समस्या है.” ये सुनकर सारे जजेस शॉक्ड हो गए. इसके बाद फराह ने आश्चर्य से कहा, “क्या बकवास है.” फराह ने गौरव से विकास की जैकेट का रंग बताने को कहा. उन्होंने विकास की ऑरेंज रंग की जैकेट की ओर इशारा करते हुए एक्टर से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि जैकेट का कलर ब्लू है. हालांकि शो का ये सेंगमेट वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स फराह को ट्रोल करने लगे.

यूजर्स ने किया फराह खान को ट्रोल

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स फराह खान की इस हरकत पर काफी नाराज हो गए. एक मीडिया यूजर ने लिखा, “वह बहुत असंवेदनशील है. एक यूजर ने लिखा, ”मैं फराह से इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता.” एक यूजर ने लिखा,”फराह खान को किसी भी रियलिटी शो में जज बनने से पहले कुछ मैनर्स सीखने की जरूरत है. कोई इतना असंवेदनशील हो सकता है. बता दें कि गौरव खन्ना सीरियल अनुपमा में अनुज का रोल निभाते थे. हालांकि उनका किरदार खत्म हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >