Falguni Pathak ने ऋतिक रोशन संग जमकर किया गरबा, दोनों के डांस को देख फैंस बोले- गरबा क्वीन के आगे सब फेल

ऋतिक रोशन और फाल्गुनी पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों स्टार्स को नवरात्रि इवेंट में डांस करते देखा जा सकता है. अभिनेता ने क्वीन के साथ गरबा डांस के साथ-साथ अपने कुछ हुक स्टेप भी किए.

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन-दिनों अपनी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इसी बीच अब ऋतिक रोशन को फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के साथ गरबा करते हुए देखा जा सकता है. दोनों स्टार्स का ये डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऋतिक का नवरात्रि जोश और उत्साह फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. एक्टर स्टेज पर काफी स्टाइलिश लग रहे हैं.

ऋतिक और फाल्गुनी ने जमकर किया डांस

वीडियो में ऋतिक रोशन को डेनिम जींस और ओपन शर्ट में स्पॉट किया गया. वहीं फाल्गुनी ग्रे आउटफिट में कहर ढा रही है. जैसा कि फाल्गुनी को फिल्म कहो ना… प्यार है से अपना एक पल का जीना हुक स्टेप पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. दोनों के डांस को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, नए तरह का गरबा…सर आप तो छा गए. एक दूसरे यूजर ने लिखा, एक गाने की रानी फाल्गुनी…दूसरा डांस का सुपरस्टार लव यू. एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं इसे देखना बंद नहीं कर सकता…दोनों साथ में डांस करते सुपरहिट लग रहे हैं.”

Also Read: रश्मिका मंदाना ने ‘डांडिया क्वीन’ फाल्गुनी पाठक के साथ मनाई नवरात्रि, जमकर किया गरबा, देखें PHOTOS

नेहा और फाल्गुनी में छिड़ी है जंग

हाल ही में फाल्गुनी पाठक नेहा कक्कड़ के साथ अपनी अनबन को लेकर चर्चा में रही हैं. नेहा ने हाल ही में एक गाना ”ओ सजना” रिलीज किया, जो फाल्गुनी के फेमस सॉन्ग ”मैंने पायल है छनकाई” का रीमेक है. नेहा को सोशल मीडिया पर गाने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा, वहीं फाल्गुनी ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू में नेहा के रीमेक के बारे में भी बात की है. फाल्गुनी ने कहा था कि वह अपने गीतों को अनुकूलित करने के साथ ठीक थी, लेकिन उन्हें अच्छी तरह से किया जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >