फैजल सिद्दीकी का TikTok अकाउंट बैन, एसिड अटैक पर बनाया था वीडियो, अब परेश रावल ने की ये मांग

Faizal Siddiqui- टिकटॉक स्‍टार फैज़ल सिद्दीकी के टिकटॉक अकाउंट को बैन कर दिया गया है. फैजल पर आरोप है कि वह एसिड अटैक को इस वीडियो के माध्यम से प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसपर सेलिब्रिटीज ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी शिकायत दर्ज करायी थी. वहीं, अभिनेता परेश रावल ने टिकटॉक को बैन करने की मांग की है.

टिकटॉक स्‍टार फैजल सिद्दीकी (Faizal Siddiqui) के टिकटॉक अकाउंट को बैन कर दिया गया है. फैजल पर आरोप है कि वह एसिड अटैक को इस वीडियो के माध्यम से प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसपर सेलिब्रिटीज ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी शिकायत दर्ज करायी थी. वहीं, अभिनेता परेश रावल ने टिकटॉक को बैन करने की मांग की है.

Also Read: Tik Tok स्‍टार फैजल सिद्दिकी के एसिड वाले वीडियो पर भड़कीं लक्ष्‍मी अग्रवाल, पूजा भट्ट ने लगाई लताड़, अब टिकटॉकर ने दी सफाई

टिकटॉक ने फैजल का अकाउंट बैन कर दिया है. उनपर सामुदायिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने वीडियो को हटा दिया है, साथ ही खाते को निलंबित कर दिया है. उन्होंने बताया कि अब वो इस मामले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं. टिकटॉक प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारी पॉलिसी के मुताबिक, हम ऐसी सामग्री की अनुमति नहीं देते हैं जो दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं, शारीरिक नुकसान को बढ़ावा देती हैं या महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देती हैं.

पूरे मामले में अभिनेता से नेता बने परेश रावल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर टिकटॉक को बैन करने की मांग की है. उन्होंने लिखा, ‘बैन टिकटॉक’. उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि टिकटॉक कैसे इस तरह के कन्टेंट को पोस्ट करने की अनुमति दे सकता है जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है.

क्या है मामला?

फैजल सिद्दीकी ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिखाई दे रहे हैं. इस एक्ट में इस महिला को उसे धोखा देने वाला दिखाया गया है. वीडियो में पानी को एसिड की तरह पेश किया गया है, पानी चेहरे पर फेंकने के बाद एनीमेशन के जरिए महिला का चेहरा जला हुआ दिखाया जाता है.

सेलेब्स का वीडियो पर गुस्सा

फैजल सिद्दीकी के इस वीडियो पर कई सेलेब्स और एसिड सर्वाइवर लक्ष्‍मी अग्रवाल ने गुस्सा जाहिर किया था. लक्ष्‍मी ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैजल को खूब खरी खोटी सुनाई थी. इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट भी इस वीडियो पर भड़क गई थी. उन्होंने ट्वीट में लिखा,’ इस धरती पर लोगों के साथ क्या गलत है? यह बहुत खराब है. टिकटॉक इंडिया आप इस तरह के कंटेट की कैसे अनुमति दे सकते हैं. इस आदमी को काम करने की जरूरत है. और जो महिला इस वीडियो में है, क्या आपको एहसास भी है कि इस तरह की वीडियो का हिस्सा बनकर आप कितना बड़ा नुकसान कर रही हैं?’

स्वरा भास्कर ने भी फैजल सिद्दीकी के इस वीडियो पर भड़कते हुए कहा, आप इस तरह के कंटेंट क्यों और कैसे डालने की इजाज़त दे रहे हैं, जिसमें जाहिर तौर पर महिलाओं के खिलाफ आक्रमकता और हिंसा का जश्न मनाते हुए दिखाया जा रहा है और रूढ़िवादिता को बढ़ावा दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >