Fact Check: युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक दूसरे को किया किस, जानें किसिंग वीडियो के पीछे की सच्चाई

Fact Check: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें किस करते देखा जा सकता है. आइये जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई क्या है.

Fact Check: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन-दिनों काफी चर्चा में हैं. धनश्री के साथ उनके तलाक ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. युजवेंद्र और धनश्री को पावर कपल माना जाता था. ऐसे में उनका अलग होना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक धनश्री और युजवेंद्र चहल के तलाक की प्रक्रिया अभी भी चल रही है. इन सबके बीच, दुबई में ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले के दौरान दिग्गज क्रिकेटर को आरजे महवश के साथ मस्ती करते हुए देखा गया. बातचीत में मग्न दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे उनके अफेयर की अफवाहें फैलने लगीं. अब, एक वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वे दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं. आइये जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई.

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की किसिंग वीडियो की क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युजवेंद्र चहल और आरजे महवश करीब बैठे दिए दे रहे हैं. दोनों एक दूसरे को देखते हैं और फिर किस करते हैं. नेटिजन्स क्लिप देखकर हैरान है. उन्हें लग रहा है कि क्या यह सचमुच का वीडियो है. यह वीडियो फेक है और इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. यह एक एआई जनरेटेड वीडियो है, जिसे महज उफवाह उड़ाने के माध्यम से बनाया गया है.

मैच के लिए युजवेंद्र चहल ने क्या पहना

मैच के लिए युजवेंद्र चहल ने कैजुअल, जींस और ब्लैक कलर की जैकेट पहनी हुई थी. आरजे महवश ने जींस और सफेद क्रॉप टॉप पहना हुआ था. उन्होंने मैच के दौरान बातचीत की और टीम इंडिया की जीत का जश्न भी मनाया. मैच के बाद, आरजे महवश ने भी अपने इंस्टाग्राम वॉल पर कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर की. जिसमें स्टेडियम का नजारा देखा जा सकता था. युजवेंद्र और आरजे महवश की आउटिंग ने दर्शकों को गॉसिप करने का काफी मौका दिया. नेटिजन्स तो यह तक पूछने लगे कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि आरजे ने पहले कहा था कि वे अच्छे दोस्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >