Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दया भाभी ने ठुकराया बिग बॉस 18 का ऑफर, पेश हुए इतने करोड़

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बिग बॉस 18 का हर किसी को इंतजार है. अब खबरें आ रही हैं कि दिशा वकानी को रियालिटी शो में आने का ऑफर मिला था. हालांकि उन्होंने इसे मना कर दिया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी को हर एपिसोड के बाद फैंस मिस करते हैं. दर्शक उनकी और जेठालाल की जुगलबंदी देखना चाहते हैं. उनकी री-एंट्री की खबर आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है, लेकिन अब तक उन्होंने कॉमेडी शो में वापसी नहीं की. वह अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं और अपने बच्चों संग टाइम बिता रही हैं.

बिग बॉस 17 के ऑफर को दिशा वकानी ने ठुकराया

अब लेटेस्ट चर्चा है कि दिशा को बिग बॉस 18 ऑफर हुआ है और उन्हें इसके लिए 65 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस भी ऑफर की गई थी. हालांकि एक्ट्रेस ने इस ऑफर को भी ठुकरा दिया. हालांकि इन रूमर्स पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. न तो मेकर्स न ही एक्ट्रेस ने इसपर बात की है. दिशा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2017 में ही छोड़ दिया था. वह मैटरनिटी लीव पर गई थी. जिसके बाद वह कभी नहीं लौटी.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी ने मेकर्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 5 साल बाद इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मैं हैरान रह…

दिशा वकानी की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 15 साल पूरे होने पर असित मोदी ने दिशा वकानी की शो में वापसी का वादा किया था. उन्होंने कहा, ”15 साल के इस सफर में सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई. ऐसे ही एक कलाकार हैं, जिन्हें हम भूल नहीं सकते. वह कलाकार हैं दया भाभी उर्फ ​​दिशा वकानी. उन्होंने इतने सालों तक फैंस को एंटरटेन किया. हर कोई आज भी उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं, और मैं आप सभी से वादा करता हूं कि दिशा जल्द ही वापस आएंगी.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: माधवी भाभी का आत्माराम भिड़े संग कैसा है रिश्ता, बोली- अपने पति के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >