Fact Check: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को मिला विनर, फर्स्ट रनर अप के नाम से हटा पर्दा

खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 जुलाई में शुरू हुआ था और और आज रात शो को विनर मिल जाएगा. तीन महीने तक शो ने दर्शकों को बांधे हुए रखा. इस बीच विनर का नाम सामने आया है और इसमें कितनी सच्चाई है, आपको हम यहां बताते है.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को आज विनर मिलने वाला है. आज ग्रैंड फिनाले है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है. फिलहाल टॉप 5 में शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, गशमीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ और करणवीर मेहरा है. आज रात इन पांचों में से किसि एक के सिर पर विनर का ताज सज जाएगा. वहीं, फिनाले से पहले ही विनर के नाम का खुलासा हो गया है.

खतरों के खिलाड़ी 14 में टॉप 3 में इस कंटेस्टेंट ने बनाई जगह

खतरों के खिलाड़ी 14 के शनिवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी ने सारे पांचों कंटेस्टेंट की तारीफ की. इस एपिसोड में पहला स्टंट एक चॉपर स्टंट था, जिसमें गशमीर महाजनी और करणवीर मेहरा आमने-सामने दिखे. इसमें करणवीर ने गश्मीर को हरा दिया और टास्क जीत लिया. उसके बाद कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट के बीच टास्क हुआ, जिसमें शालीन उन दोनों से आगे निकल गए. अभिषेक और कृष्णा ने स्टंट को अबॉर्ट कर दिया और उनके फैसले से हर कोई हैरान हो गया. ऐसे में अभिषेक, कृष्णा और गशमीर डेंजर जोन में आ गए.

खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर और फर्स्ट रनर अप के नाम से हटा पर्दा

आखिरी में शालीन भनोट और करणवीर मेहरा के बीच स्टंट हुआ और इसमें करणवीर जीत गए. करणवीर पहले कंटेस्टेंट बन गए जो टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गए. ट्व‍िटर हैंडल ‘द खबरी’ ने विनर का नाम बता दिया है. ट्व‍िटर हैंडल ने खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर करणवीर मेहरा को बताया है. पोस्ट में करणवीर की तसवीर लगी हुई है और विनर लिखा हुआ है. हालांकि मेकर्स और चैनल ले विनर का नाम अनाउंस नहीं किया है और इसका खुलासा आज रात के एपिसोड में होगा. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि टॉप 3 में करणवीर, गश्मीर और कृष्णा होंगे. करणवीर जहां विनर होंगे, गश्मीर फर्स्ट रन अप होंगे. फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला फाइनलिस्ट, फिनाले में इन दो प्रतियोगियों से लड़ेगा ट्रॉफी के लिए

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >