Fact Check: झूठी निकली जया बच्चन की मां की मौत की खबर, अमिताभ बच्चन की सास को लेकर क्या बोला परिवार

जया बच्चन की मां को लेकर बुधवार को खबर आई कि उनका निधन हो गया. हालांकि ये खबर झूठी निकली और जया की मां बिल्कुल ठीक हैं. परिवार ने एक बयान भी जारी किया है.

Fact Check: अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के निधन की झूठी खबरें उड़ने लगती है. ऐसी झूठी खबरों से सेलेब्स, उनके परिवार और फैंस को गहरा झटका लगता है. बीते दिन अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की खबरें सामने आई. ये खबर तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने लगी. हालांकि ये खबर फेक है और इंदिरा भादुड़ी जिंदा है. उनके निधन की झूठी खबर फैलाई गई. अभिषेक बच्चन की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी किया है और बताया कि पर ये न्यूज फेक है.

अमिताभ बच्चन की सास का नहीं हुआ निधन

अभिषेक बच्चन की टीम ने बताया कि इंदिरा भादुड़ी स्वस्थ हैं. जया बच्चन और उनकी फैमिली को कोई नुकसान नहीं हुआ है. फैंस से रिक्वेस्ट किया जाता है कि वो सपोर्टिव बने रहें और गलत खबरों पर ना यकीन करें. साथ ही विश्वसनीय अपडेट की इंतजार करें. वहीं, इंदिरा भादुड़ी की केयरटेकर ने आजतक से बात करते हुए बताया कि उन्हें रीढ़ की हड्डी में कुछ दिक्कत हो गया था और इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र-राखी ने इसपर क्या कहा

इंदिरा भादुड़ी मौत की अफवाह पर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने जूम से बातचीत में इसपर रिएक्शन दिया. एक्टर ने कहा, इसका मैं कई बार शिकार हो चुका हूं. ये बहुत गलत है. जब आप ऐसा कुछ करते हैं, तो आपके फैमिली और डियरवन को दुख पहुंचाते है, जो उनसे दूर है. जब तक सही खबर उन तक पहुंचती नही, उनपर क्या गुजरती है. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस राखी की भी मौत की अफवाह उड़ी थी. राखी ने कहा, मेरे बाद, जया की मां? जब मामला जिंदगी-मौत का हो तो अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Also Read- Fact Check: अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के रिश्ते का क्या है सच? ऐश्वर्या राय की वायरल तसवीर का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >