Fact Check: तेजस्वी प्रकाश बनी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की विनर? प्राइज और 25 लाख के चेक के साथ तसवीर वायरल

Fact Check: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ हर जगह ट्रेंड कर रहा है. इस शो ने फैंस को दीवाना बना लिया है. रियालिटी शो को टीआरपी भी काफी अच्छी मिल रही है. इसी बीच एक फोटो वायरल हो रही है. जिसे देखकर लग रहा है कि तेजस्वी प्रकाश शो की विनर बन चुकी है.

Fact Check: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि पूरे भारत में अपनी लोकप्रियता भी बरकरार रखी है. इस सीजन में कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया है. जिसमें तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, निक्की तम्बोली, दीपिका कक्कड़, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदतिया, कबिता सिंह, फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू, अभिजीत सावंत, आयशा जुल्का और चंदन प्रभाकर शामिल है. वहीं शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना शो के जज हैं. अब एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को उसका विनर मिल गया है.

क्या तेजस्वी प्रकाश ने जीता सेलिब्रिटी मास्टरशेफ?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को शुरू हुए चार हफ्ते हो चुके हैं और तेजस्वी प्रकाश और दीपिका कक्कड़ जजों की फेवरेट हैं. अब ऐसा लगता है कि तेजू विनर बन चुकी है. उनका एक फोटो वायरल हो रहा है, जहां तेजस्वी को विजेता घोषित किया गया है. तस्वीर में शेफ विकास खन्ना, शेफ रणवीर बरार और फराह खान को उन्हें विजेता की ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देते हुए देख सकते हैं. चेक में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी है. एक्स पर यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”मैं भी उसकी जीत से खुश हूं, लेकिन थोड़ा इंतजार करें, धैर्य रखें..”

तेजस्वी की विनर बने तसवीर में कितनी है सच्चाई

अगर आप भी वायरल फोटो को सच मान रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह एडिटेड फोटो है. ये पिछले सीजन का है और तेजस्वी की फोटो किसी और की बॉडी पर लगाई गई है. फराह खान की तस्वीर भी एडिट की गई है क्योंकि वह पहले इस शो का हिस्सा नहीं रही हैं. तो, तेजस्वी ने शो नहीं जीता है. हाल ही में खबर आई थी कि हाथ में चोट लगने के कारण दीपिका कक्कड़ ने शो छोड़ दिया है. कथित तौर पर शिव ठाकरे शो में उनकी जगह लेंगे.

यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef के लिए टीवी के ये 7 कंटेस्टेंट्स चार्ज करते हैं तगड़ी रकम, नेटवर्थ उड़ा देगा होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >