Fact Check: ये कंटेस्टेंट बना Bigg Boss Marathi 5 का विनर, फिनाले से पहले वायरल हुआ ये पोस्ट

बिग बॉस मराठी 5 के ग्रैंड फिनाले में कुछ दिन ही बच गए है. इस सीजन विनर का ताज किस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा, ये तो फिनाले के दिन ही पता चलेगा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा, जिसमें विनर के नाम का खुलासा हो गया है.

Bigg Boss Marathi 5 Winner: बिग बॉस मराठी 5 को रितेश देशमुख होस्ट करते हैं. शो का ग्रैंड फिनाले बस आने वाला है और फैंस विनर का नाम जानने के लिए बेहद उत्साहित है. फैंस की नजरें उस शख्स पर टिकी हुई है, जो ट्राफी अपने नाम करेगा. ग्रैंड फिनाले होने से पहले सोशल मीडिया पर विनर के नाम का खुलासा हो गया है. आखिर विनर के नाम में कितनी सच्चाई है, आपको बताते हैं.

क्या अभिजीत सावंत बनेंगे बिग बॉस मराठी 5 के विनर

दरसअल, बिग बॉस मराठी 5 में टॉप 8 कंटेस्टेंट बच गए है, जिसमें अभिजीत सावंत, धनंजय पोवार, सूरज चव्हाण, जान्हवी किलेकर, पैडी कांबले, अंकिता वालावलकर, निक्की तंबोली, वर्षा उसगांवकर है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक विकिपीडिया पेज का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट के अनुसार, अभिजीत सावंत बिग बॉस मराठी 5 के विनर हैं, जबकि अंकिता फर्स्ट रनर-अप है. इसके स्क्रीनशॉट के अनुसार, सूरज, जान्हवी और निक्की तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई

क्या सच में अभिजीत सावंत बिग बॉस मराठी 5 के विनर बन गए है. आपको बता दें कि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. विनर का नाम ग्रैंड फिनाले की रात को होगा, जो 6 अक्टूबर को होने वाला है. वहीं, विकिपीडिया पर अभिजीत का नाम कैसे आया तो, बता दें कि किसी ने वेबसाइट बिग बॉस मराठी 5 विनर पेज को किसी ने एडिट किया है. विकिपीडिया एक ओपन सोर्स है, जिसपर कोई भी जानकारी एडिट कर सकता है. तो विनर का नाम जानने के लिए आपको 6 अक्टूबर का इंतजार करना होगा.

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

Also Read-Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >