EXCLUSIVE : बिग बॉस के घर अच्छा खाना और अपना स्पेस मिस करूंगा- साहिल श्रॉफ

डॉन फ़िल्म फेम अभिनेता साहिल श्रॉफ इन दिनों बिग बॉस के घर में नज़र आ रहे हैं. साहिल कहते हैं कि वे अपने कैरियर से खुश हैं. वे बिग बॉस के घर एक अनुभव के लिए जा रहे हैं. उर्मिला कोरी से हुई बातचीत...

डॉन फ़िल्म फेम अभिनेता साहिल श्रॉफ इन दिनों बिग बॉस के घर में नज़र आ रहे हैं. साहिल कहते हैं कि वे अपने कैरियर से खुश हैं. वे बिग बॉस के घर एक अनुभव के लिए जा रहे हैं. उर्मिला कोरी से हुई बातचीत…

बिग बॉस 15 को हां कहने की क्या वजह रही?

मुझे बिग बॉस पहले भी आफर हो चुका है. इस बार हां कहने की वजह टाइमिंग थी. टाइमिंग ही हमेशा सबसे अहम होता है. मुझे लगता है कि वही चीज़ है जो आपको बिग बॉस के घर में जाने के लिए प्रेरित करती है.

बिग बॉस में क्या स्ट्रेटेजी लेकर जा रहे हैं?

मुझे बिग बॉस के घर से कोई दिक्कत नहीं है. हां लोगों से दिक्कत है. ज़िन्दगी में जैसे हम ड्रामा संभालते हैं बिग बॉस के घर में भी वैसे ड्रामा संभालूंगा. हर सिचुएशन के हिसाब से हमें खुद को ढालना पड़ता है. मेरी कोशिश यही होगी कि मैं हालात के साथ ढल जाऊं. एक बार जब आप ढल जाते हैं तो फिर आपको दिक्कत नहीं होती है.

बिग बॉस के घर में बाहर की क्या चीज़ें मिस करने वाले हैं?

अपनी मां,उनके हाथ का बना खाना अपने पेट्स. दोस्त तो बिग बॉस के घर में मिल भी जाएंगे लेकिन अच्छा फ़ूड, अपना स्पेस वो तो मिस करूंगा.

क्या चीज़ें आपको गुस्सा दिलाती है?

मैं कूल हूं बेवजह लड़ता नहीं हूं लेकिन कोई अगर अपनी लिमिट को क्रॉस करता है तो फिर मैं छोड़ने वाला भी नहीं हूं. वैसे मैं भूखा रह सकता हूं लेकिन नींद नहीं मिलने पर मुझे गुस्सा आता है.

बिग बॉस के पिछले सीजनों को क्या आपने फॉलो किया है?

मैंने बिग बॉस के पिछले सीजनों को फॉलो नहीं किया है. यह मेरे लिए अच्छा भी है क्योंकि मैं कोई सोच लेकर नहीं जा रहा हूं मैं इस प्रतियोगी की तरह खेलूंगा इसकी तरह नहीं खेलूंगा.

बिग बॉस के घर में बात कई बार बात हाथापाई पर उतर आती है लड़के लड़कियों में भी भिड़ंत हो जाती है?

ऐसा होना तो नहीं चाहिए लेकिन कई बार लोग सोचते नहीं है और आपस में भिड़ जाते हैं. उन्हें याद नहीं रह जाता है कि सामने लड़कीं है या लड़का लेकिन जो और लोग घर में होते हैं. उनकी जिम्मेदारी होती है कि वे इस तरह की लड़ाई होने ना दें जिसमें लड़की लड़का आपस में भिड़े.

डॉन फ़िल्म के बाद आपका कैरियर काफी लो रहा था क्या इस वजह से आप बिग बॉस में जा रहे हैं?

डॉन के बाद मैं अमेरिका चला गया था क्योंकि मुझे वहां काम का आफर आ गया था. मीडिया से दूर था क्योंकि मैं रहना चाहता था मैं छह साल तक वही था. वहां सबकुछ अच्छा चल रहा था. मुझे अपनी मां की वजह से आना पड़ा क्योंकि मैं अब उनके साथ रहना चाहता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: कोरी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >