Mia Khalifa ने अपने बॉयफ्रेंड से कर ली है शादी! वायरल हो रहा VIDEO

Mia Khalifa ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड सैंडबर्ग के साथ दिख रही हैं.

हाल ही में एक्स एडल्ट स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने अपनी शादी की टलने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. लेकिन अब उनके एक पोस्ट से उनकी शादी होने की खबर मिल रही है. मिया ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड सैंडबर्ग के साथ दिख रही हैं.

Also Read: #AsKSRK: शाहरुख खान से दिल खोलकर फैंस ने किये सवाल, तो किंग खान ने दिये यूं जवाब

दरअसल, मिया ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा है, मेरे पति जो कि एक अहम कर्मचारी हैं वह छुट्टी के दिन मेरे साथ ऐसे हैंगआउट कर रहे हैं. इस वीडियो में मिया बाथरोब पहनी हुई नजर आ रही हैं जबकि रॉबर्ट सोफे पर सोए हुए हैं.

मिया के इस पोस्ट के बाद से फैंस कयास लगा रहे है कि मिया ने सैंडबर्ग से शादी कर ली है. वहीं, इससे पहले ईस्टर पर भी मिया ने रॉबर्ट के साथ एक तसवीर शेयर की थी. इस तसवीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘सैंडबर्ग की तरफ से इस लॉकडाउन में हैप्पी ईस्टर. ये तसवीर कल की है’.

इस साल मार्च में मिया खलीफा ने बॉयफ्रेंड सैंडबर्ग संग अपनी शादी का ऐलान किया था. उन्होंने बताया कि सैंडबर्ग ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके लिए वे तैयार थी. उन्होंने इस बात की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी. सैंडबर्ग मूल रूप से स्वीडन के रहने वाले हैं. उन्होंने मिया को पिछले साल मार्च में शिकागो में चल रहे एक स्पोर्ट्स शो के दौरान प्रपोज किया था.

मिया खलीफा की ये दूसरी शादी है. इससे पहले फरवरी 2011 में उन्होंने अपने हाई-स्कूल बॉयफ्रेंड से शादी की थी. दोनों 2014 में अलग हो गए और फिर 2016 में उनका तलाक हो गया था. 2014 से लेकर 2015 के बीच वे एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही थीं.

बता दें कि मिया ने कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी को पोस्टपोन करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. उनकी शादी जून 2020 में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण दुनिया में फैली तबाही को देखते हुए उन्होंने अपनी शादी टाल दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >