Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने तारक मेहता शो को कहा अलविदा! वजह जान फैंस को लगेगा झटका

1 / 1
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने तारक मेहता शो को कहा अलविदा! वजह जान फैंस को लगेगा झटका
फुल स्क्रीन में देखें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने तारक मेहता शो को कहा अलविदा! वजह जान फैंस को लगेगा झटका

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. जेठालाल और मुनमुन दत्ता की नोंक-झोंक लोगों को काफी पसंद आती है. जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभाते हैं. इस बीच सुनने में आ है कि एक्टर ने शो से छोटा ब्रेक लिया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक पॉपुलर टीवी शो है. शो 14 सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहा है. जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभाते है.

जेठालाल यानी दिलीप जोशा से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ब्रेक लिया है. बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर उन्होंने छोटा ब्रेक लिया है.

दिलीप जोशी के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स टीवी के साथ बातचीत में बताया कि, “दिलीप जोशी ने अपने शो से ब्रेक ले लिया है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ तंजानिया की एक छोटी धार्मिक यात्रा पर हैं.

दिलीप जोशी तारक मेहता उल्टा चश्मा शो से एक शुरूआत से जुड़े हुए है. इस शो ने उन्हें नेम औऱ फेम दोनों दिया है. फैंस उन्हें जेठालाल के किरदार से बखूबी पहचानते है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर असित मोदी ने दिलीप जोशी को चंपकलाल और जेठालाल में से किसी एक किरदार को चुनने के लिए कहा था. उन्होंने चंपकलाल का रोल चुना था. हालांकि असित चाहते थे कि दिलीप ‘चंपकलाल’ का किरदार निभाएं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की पत्नी का रोल दयाबेन यानी दिशा वाकनी निभाती थी. हालांकि कई सालों से एक्ट्रेस शो में नजर नहीं आ रही है.

जेठालाल और बबीता जी की प्यार भरी नोंक-झोंक भी दर्शकों को काफी पसंद आती है. बबीता जी का रोल मुनमुन दत्ता निभाती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जेठालाल का किरदार निभाने के लिए दिलीप को हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये का मेहनताना मिलता है. वह शो के लीड कैरेक्‍टर हैं, ऐसे में उनकी फीस सबसे ज्‍यादा है.

दिलीप के पास ऑडी क्यू-7 और इनोवा है. ऑडी क्यू-7 की कीमत तकरीबन 80 लाख है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 मिलियन लोग फॉलो करते है.

दिलीप जोशी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की पत्नी का नाम जयमाला जोशी है. कपल के दो बच्चे है. पिछले साल ही उनकी बेटी की शादी हुई है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में एकता कपूर की ये नागिन लेगी एंट्री! टीवी का पॉपुलर एक्टर बनेगा अभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >