Swara Bhaskar Net Worth: पति फाहद अहमद से ज्यादा अमीर हैं स्वरा भास्कर, जीती हैं लग्जरी लाइफस्टाइल

1 / 1
Swara Bhaskar Net Worth: पति फाहद अहमद से ज्यादा अमीर हैं स्वरा भास्कर, जीती हैं लग्जरी लाइफस्टाइल
फुल स्क्रीन में देखें

Swara Bhaskar Net Worth: पति फाहद अहमद से ज्यादा अमीर हैं स्वरा भास्कर, जीती हैं लग्जरी लाइफस्टाइल

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बीते दिनों समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली है. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं. आइये जानते हैं, उनके नेटवर्थ के बारे में…

Swara Bhasker Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है. अब उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली है.

एक्ट्रेस के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. जिसमें रांझणा, प्रेम रतन धन पायो, तनु वेड्स मनु जैसी हिट फिल्में शामिल है.

स्वरा की कमाई के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस बेहद लग्जरी लाइफ जीतीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ करीब 5 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 40 करोड़ रुपये है.

स्वरा भास्कर एक फिल्म के लिए करीब चार से पांच करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस कई ब्रांड एंडोर्समेंट में भी दिखाई देती हैं. जिसमें तनिष्क ज्वैलरी, फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल और स्प्राइट शामिल है. इससे ये मोटी रकम कमाती हैं.

स्वरा भास्कर का मुंबई में लग्जरी घर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थ्री बीएचके फ्लैट है, जिसका इंटीरियर काफी खूबसूरत और आलीशान है.

एक्ट्रेस को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके पैास BMW X1 है. जिसकी कीमत करीब 48 लाख बताई जा रही है.

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोज शेयर करती है, जिसे देखकर फैंस आहें भरते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स है, तो वहीं ट्विटर पर 1.9 मिलियन है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >