शिव ठाकरे से लेकर नेहा कक्कड़ तक, इन सेलेब्स ने कड़ी मेहनत से पाई है शौहरत, जानिये इनकी स्ट्रगल स्टोरी

1 / 1
शिव ठाकरे से लेकर नेहा कक्कड़ तक, इन सेलेब्स ने कड़ी मेहनत से पाई है शौहरत, जानिये इनकी स्ट्रगल स्टोरी
फुल स्क्रीन में देखें

शिव ठाकरे से लेकर नेहा कक्कड़ तक, इन सेलेब्स ने कड़ी मेहनत से पाई है शौहरत, जानिये इनकी स्ट्रगल स्टोरी

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो आज लाखों में कमाई करते हैं. हालांकि उन्हें ये शौहरत रातों-रात नहीं मिली. इसके लिए सभी ने कड़ी मेहनत की, तब जाकर आज अपने सपनों को पूरा किया. इसमें शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, भारती सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं.

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ को आज कौन नहीं जानता? फेमस सिंगर, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं. आज सिंगर सबसे अधिक कमाई करने वाली कलाकारों में से एक है. लेकिन एक समय था, जब नेहा का परिवार ऋषिकेश में किराए के घर में रहता था, जिसमें सिर्फ एक कमरा था. नेहा जागरण में जाकर पैसे कमाती थी.

अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थे. उन्हें आज पूरी दुनिया प्यार करता है. उनके म्यूजिक वीडियो ट्रेंडिग में चले जाते हैं. हालांकि एक वक्त था, जब अब्दु पैसा कमाने के लिए सड़कों पर गाता था. अब्दु ने बिग बॉस 16 में खुलासा किया था कि बारिश के मौसम में उनके घर में पानी भर जाता था. आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है.

भारती सिंह

भारती सिंह का बचपन आसान नहीं था. कॉमेडियन के पिता का निधन तब हो गया जब वह सिर्फ 2 साल की थीं. पैसों की तंगी घर में शुरू होने लगी. उनकी मां एक कारखाने में काम करती थीं. एक चैट शो में उन्होंने कहा, “लोग आते थे और मेरी मां को गालियां देते थे, कर्ज चुकाने के लिए कहते थे. जिसके बाद भारती ने मेहनत किया और आज वह टॉप कॉमेडियन में गिनी जाती हैं.

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे बिग बॉस 16 में इन-दिनों धमाल मचा रहे हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि स्ट्रगल के दिनों में एक्टर झुग्गी में रहते थे और अपने पिता की पान की दुकान में मदद करते थे. उन्होंने पैसों के लिए दूध के पैकेट भी बेचें. फिर उन्होंने शादियों में डांसर के रूप में काम करना शुरू किया, जिससे लगभग 10-22 हजार रुपये कमाए. शिव को रोडीज के बाद शौहरत मिली. उन्होंने बिग बॉस मराठी भी जीती है.

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा को आज कौन नहीं जानता है. उनकी कॉमेडी का हर कोई दीवाना है. एक इंटरव्यू में कॉमेडियन ने खुलासा किया था कि पॉकेट मनी बनाने के लिए उन्होंने दसवीं कक्षा के बाद पीसीओ के रूप में काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >