शहनाज गिल से लेकर अब्दु रोजिक तक, बिग बॉस के बाद इन कंटेस्टेंट को सलमान खान ने ऑफर की फिल्म

बिग बॉस के बाद कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनकी किस्मत रातों-रात चमक गई. शो में तो उन्हें पॉपुलैरिटी मिली ही, लेकिन शो के बाद फिल्मों का भी ऑफर मिला. ये ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि सलमान ने दिया. इनमें शहनाज गिल, अब्दु रोजिक जैसे कंटेस्टेंट का नाम शामिल है.

बिग बॉस हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट शो में से एक रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. ये रियलिटी शो झगड़े, विवादों और लव एंगल से दर्शकों का ध्यान खींचने में हमेशा कामयाब रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट को घर से निकलने के बाद फिल्मों का भी ऑफर दिया है.

अब्दु रोजिक

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक भले ही शो को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन फैंस के बीच उनकी काफी पॉपुलैरिटी है. अब खबर है कि सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. अब्दु फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे.

शहनाज गिल

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपने चुलबुले और प्यारे स्वभाव से लाखों दिलों पर राज करती है. उन्होंने न केवल दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी, बल्कि सलमान खान को भी अपनी मासूमियत से लुभाने में कामयाब रहीं. जिसके बाद सलमान ने शहनाज को किसी का भाई किसी की जान से लॉन्च करने का फैसला कियाा.

नोरा फतेही

दिलबर गर्ल नोरा फतेही भी बिग बॉस सीजन 9 का हिस्सा रही हैं. शो से उन्हें काफी प्रसिद्धि और लोकप्रियता मिली. एक्ट्रेस को सलमान खान ने भारत फिल्म में काम दिया था.

अरमान कोहली

बिग बॉस सीजन 7 के प्रतियोगी अरमान कोहली काफी पॉपुलर हुए. शो में उनकी और तनीषा मुखर्जी की केमिस्ट्री ने काफी सुर्खियां बटौरी थी. एक्टर शो के बाद सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आए थे.

सना खान

बिग बॉस सीजन 6 की अभिनेत्री सना खान ने भले ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया हो, लेकिन बिग बॉस से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. एक्ट्रेस को भी सलमान खान के साथ जय हो में काम करने का मौका मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >