Bigg Boss 17: सलमान खान के शो को सीमा हैदर ने मारी लात, ऑफर ठुकराया, बोली- जब भी ऐसा कोई प्लान होगा…

1 / 1
Bigg Boss 17: सलमान खान के शो को सीमा हैदर ने मारी लात, ऑफर ठुकराया, बोली- जब भी ऐसा कोई प्लान होगा…
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो को सीमा हैदर ने मारी लात, ऑफर ठुकराया, बोली- जब भी ऐसा कोई प्लान होगा…

लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक सलमान खान का बिग बॉस 17 चर्चा में है. जहां प्रतियोगियों की सूची को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, तो दूसरी तरफ खबरें थी कि सीमा हैदर और सचिन मीणा बिग बॉस में भाग लेगी. अब इसपर सीमा ने चुप्पी तोड़ी है.

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों खबरों में बनी हुई है. खबरें थी वो और सचिन मीणा बिग बॉस 17 में भाग लेंगे. हालांकि सीमा ने शो में जाने से इनकार कर दिया.

हाल ही में सीमा ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस 17 का ऑफर मिला है. उन्होंने द कपिल शर्मा शो से निमंत्रण मिलने की भी बात कही. उन्होंने बताया कि दोनों शो को उन्होंने मना कर दिया.

सीमा ने कहा, कपिल शर्मा शो और बिग बॉस 17 में किसी भी शो में भाग लेने की कोई योजना नहीं है. सीमा ने कहा कि जब भी ऐसा कोई प्लान होगा तो मैं आप सब को जरूर बताऊंगी. सीमा के वकील ने कहा कि अभी सरकारी एजेंसियों द्वारा जांच चल रही है, ऐसे में कानूनी तौर पर सीमा के लिए किसी भी शो में हिस्सा लेना उचित नहीं होगा.

मीडिया को कई बार दिए गए सीमा के बयान के अनुसार, वह PUBG खेलते समय सचिन से मिली और दोनों में प्यार हो गया. दोनों की लवस्टोरी सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

सीमा, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले सचिन के साथ रहने के लिए मई में नेपाल के रास्ते बस में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान का शो बिग बॉस 17 आगामी एशिया कप 2023 के कारण स्थगित कर दिया गया है. यह शो, जो आमतौर पर अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 17 में सिंगल बनाम कपल थीम होगी. शो में सिंगल्स के साथ कई कपल सेलिब्रिटी भी हिस्सा लेंगे. कहा जा रहा है कि निर्माता 4 सेलिब्रिटी जोड़ों को पेश करेंगे, जिससे 8 प्रतियोगियों और 5 एकल प्रतियोगियों की सूची बनेगी.

कथित तौर पर, बिग बॉस ओटीटी 2 प्रतियोगी मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान को बिग बॉस 17 में भाग लेने की पेशकश की गई है. अन्य प्रतियोगियों के नाम में अंजुम फकीह, अरजीत तनेजा, जेनिफर विंगेट, ऐश्वर्या शर्मा और साकची चोपड़ा का नाम शामिल है.

बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव ने ट्राफी अपने नाम कर लिया. एल्विश की फान फॉलोइंग काफी ज्यादा है और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >