Entertainment News: टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन,श्वेता तिवारी के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना
Copied link
Entertainment News, 3 December Live Updates: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसमें उन्हें गहरी चोट आई थी. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. वहीं, हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथुरिया के साथ शादी करने जा रही है. शुक्रवार की रात संगीत समारोह था और इसका एक वीडियो सामने आया है.
10:20 PM. 3 Dec 2210:20 PM. 3 Dec
टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन
कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन हो गया. उनका निधन 24 नवंबर को ही हुआ था. वह महज 21 साल की थी. उसकी मृत्यु के पीछे का कारण ज्ञात नहीं है और उनके माता-पिता के अनुसार, “अचानक उसकी मृत्यु हो गई. इंस्टाग्राम पर मेघा के 930k से ज्यादा फॉलोअर्स थे.
शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इन-दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है. एक्ट्रेस मौदाहा में पति सनी संग रह रही है. जहां से वह लागातार फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है. अब उनका नया यूट्यूब सामने आया है. जिसमें उनके घर में फातिहा पढ़ा जा रहा है. इसके बाद सबा अपने परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने जाती है. यहां उन्हें बेटी खाला के साथ बैंगन का भर्ता बनाते देखा जा सकता है. वो सनी के साथ जंगल में रोमांस भी करती है. बता दें कि सबा इब्राहिम की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सबा इब्राहिम एक सक्रिय YouTuber है. जिनके चैनल का नाम सबा का जहां है. वहां उनके 2.64 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. उनके ब्लॉग देखने के लिए फैंस इंतजार करते है. सबा के वीडियोज पर मिलियन्स में व्यूज आते है.
7:03 PM. 3 Dec 227:03 PM. 3 Dec
रेडियो में किया गया था उनकी आवाज को रिजेक्ट
अमिताभ बच्चन, जो बॉलीवुड में अपनी सफलता का प्रयास करने से पहले एक रेडियो प्रस्तोता के रूप में उभरना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में ऑडिशन भी दिया था. हालांकि उनकी भारी आवाज के चलते उन्हें उस समय रिजेक्ट कर दिया गया था. उन्होंने कई बार स्टूडियो में जाकर बॉम्बे में भी प्रयास किया, हालांकि कामयाबी हाथ नहीं लगी. उनकी पहली सैलरी 500 रुपए थी. जिसमें से कट-पिट कर उन्हें महज 460 रुपए ही मिला करता था.
https://www.instagram.com/p/CkVGL2CP4_C/?hl=en
6:15 PM. 3 Dec 226:15 PM. 3 Dec
करीना कपूर और सैफ अली खान के रॉयल लुक पर फैंस हुए फिदा
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी अदाओं से अक्सर फैंस का दिल जीत लेते है. कपल अपने एलिगेंट लुक की वजह से अक्सर लाइमलाइट में बने रहते है. हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ को रेड सी फिल्म फेस्टिवल में स्पॉट किया गया. यहां कपल काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे थे. दोनों को रेड कार्पेट पर देख फैंस की नजरें थम गई.
5:57 PM. 3 Dec 225:57 PM. 3 Dec
अपूर्वा अग्निहोत्री बने पिता
अनुपमा फेम अभिनेता अपूर्वा अग्निहोत्री और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी ने शादी के 18 साल बाद एक बच्ची का स्वागत किया है. अपनी बेटी ईशानी के बारे में एक्टर ने फैंस से शेयर किया. उन्होंने एक तसवीर पोस्ट की है, जो काफी प्यारी है.
https://www.instagram.com/reel/ClsVVNZqRmf
5:05 PM. 3 Dec 225:05 PM. 3 Dec
आलिया भट्टी की बेटी को मिला गिफ्ट
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कस्टमाइज्ड रजाई की तस्वीर शेयर की. तस्वीर में हाथ से बनी एक रजाई थी, जिस पर आलिया और रणबीर का नाम लिखा हुआ था. एक अन्य रजाई में उनकी बेटी राहा का नाम ब्लैक कलर से लिखा हुआ था. उसकी रजाई में जानवरों के भी फोटो थे, जैसे कि बेबी टाइगर. आलिया की स्टाइलिस्ट-फैशन एडिटर दोस्त अनीता श्रॉफ अदजानिया ने उन्हें ये रजाईयां गिफ्ट की है.
5:05 PM. 3 Dec 225:05 PM. 3 Dec
‘छतरीवाली’ ओटीटी पर होगी रिलीज
रकुल प्रीत सिंह की ‘छतरीवाली’ सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज होगी. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद शेयर की है. उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, जमाना बदल रहा है तो हमारी सोच भी तो बदलनी चाहिए. ये फिल्म ओटीटी ऐप जी5 पर रिलीज होगी.
https://www.instagram.com/p/ClnmEkLKxRS/?hl=en
5:05 PM. 3 Dec 225:05 PM. 3 Dec
बिग बॉस 16 में शालीन से पूछा गया ये सवाल
बिग बॉस 16 के ‘वीकेंड का वार’ का प्रोमो कलर्स ने शेयर किया है. इसमें एक फैन शालीन से पूछती है, आप हमेशा टीना के पीछे-पीछे क्यों भागते हो. इसपर सलमान खान कहते है, क्या करें आदत है. एक यूजर उनसे कहती है, टीना अपने फायदे के लिए उसको यूज कर रही है.
https://www.instagram.com/p/ClqI3Qujk2J/
Bigg Boss 16: शालीन से एक फैन ने पूछा- आप हमेशा टीना के पीछे क्यों भागते हो?सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब
5:05 PM. 3 Dec 225:05 PM. 3 Dec
जाह्नवी कपूर का नया घर
https://www.instagram.com/p/ClqdKbcDXxM/?hl=en
5:05 PM. 3 Dec 225:05 PM. 3 Dec
सलमान खान ने की प्रियंका और अंकित से बातचीत
https://www.instagram.com/p/Clq6qGhDNUD/
5:05 PM. 3 Dec 225:05 PM. 3 Dec
फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ ने पहले दिन की इतनी कमाई
आयुष्मान खुराना और जयदीप अलहलावत की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ एक्शन थ्रिलर है. फिल्म को लेकर ट्विटर पर काफी अच्छे रिव्यू मिले थे, लेकिन इसका असर टिकट खिड़की पर देखने को नहीं मिला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है, जिसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है. आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है.
5:05 PM. 3 Dec 225:05 PM. 3 Dec
केबीसी में पहुंची अंकिता आशी
केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में झारखंड के जमशेदपुर की अंकिता आशी हॉटसीट पर नजर आई. अंकिता ने बताया कि दो महीने पहले ही उनकी मां फास्टेट फिंगर राउंड तक पहुंची थी. अंकिता आशी, अमिताभ बच्चन को अपने पूपू नाम के पीछे की कहानी बताती है. वो कहती है कि जब वो छोटी थी तो एक दिन उनका टिफिन छूट गया था. पीछे से उनकी मां टिफिन लेकर उनका नाम पूपू चिल्लाती हुए बाहर आई. जिसके बाद उनके सारे दोस्तों को उनका ये नाम पता चल गया.
https://www.instagram.com/p/ClqfcIEsbXA/?hl=en
KBC 14: जमशेदपुर की अंकिता आशी ने अमिताभ बच्चन को बताया अपना अजीब निकनेम, एक्टर ने सुनाया फिर ये किस्सा
12:40 PM. 3 Dec 2212:40 PM. 3 Dec
हंसिका मोटवानी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु
हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है. सोहेल कथुरिया के साथ वो जयपुर में मुंडोट्टा किले और पैलेस में सात फेरे लेंगी. संगीत समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सूफी संगीत एंजॉय करते दिखे. दोनों समारोह में ग्रैंड एंट्री लेते दिख रहे है.
https://www.instagram.com/p/ClrBgSJv9ZB/
12:40 PM. 3 Dec 2212:40 PM. 3 Dec
जुबिन नौटियाल ने बताया अब कैसी है तबीयत
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. परमेश्वर मुझ पर देख रहा था और उस घातक दुर्घटना में मुझे बचा लिया. मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं. पोस्ट पर सेलेब्स के साथ-साथ यूजर्स उन्हें जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/Clq3kT_JuS3/
मुख्य बातें
Entertainment News, 3 December Live Updates: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसमें उन्हें गहरी चोट आई थी. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. वहीं, हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथुरिया के साथ शादी करने जा रही है. शुक्रवार की रात संगीत समारोह था और इसका एक वीडियो सामने आया है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.