Entertainment News:द कश्मीर फाइल्स पर IFFI जूरी हेड के बयान पर बवाल, कंगना के नये प्रोजेक्ट की घोषणा

बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ होता है. आज जहां आलिया भट्ट को राहा के जन्म के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में कैद किया गया, वहीं बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो चुकी है. घरवाले उनका स्वागत कर रहे है. इधर गोवा के पंजिम में आयोजित भारत का 53वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ. स्पैनिश ड्रामा आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अभिनेता ने पुरस्कार लेने के बाद अपने फैंस को धन्यवाद दिया.

11:56 PM. 29 Nov 22 11:56 PM. 29 Nov

शहनाज गिल ने की नये म्यूजिक वीडियो की घोषणा

शहनाज गिल ने रैपर एमसी स्क्वायर के साथ अपने पहले वीडियो एल्बम की अनाउंसमेंट कर दी है जिसका नाम गनी सयानी है. उन्होंने गाने का पहला पोस्टर भी साझा किया है जिसमें दोनों एक रेगिस्तान में पोज देते दिखाई दे रहे हैं. शहनाज ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “देखो जी, बात तो सही है कि मैं हूं घनी सयानी. ये रहा एमसी स्क्वायर के साथ हमारे आने वाले गाने घनी सियानी का पहला पोस्टर. तारीख नोट करें 5 दिसंबर 2022.” उनका ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/ClixHB-odsO/

10:14 PM. 29 Nov 22 10:14 PM. 29 Nov

कार्तिक आर्यन ने फ्रेडी के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन

कार्तिक आर्यन ने फ्रेडी के लिए 14 किलो का वजन बढ़ाया है. उन्होंने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/ClilDaOjwWg/

10:14 PM. 29 Nov 22 10:14 PM. 29 Nov

चंद्रमुखी की अगली कड़ी में दिखेंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत ने मंगलवार को अपनी अगली परियोजना ब्लॉकबस्टर चंद्रमुखी की अगली कड़ी की घोषणा की. पी वासु निर्देशित नाटक में अभिनेता को राजा के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जो अपनी सुंदरता और नृत्य कौशल के लिए जानी जाती थी. तमिल अभिनेता राघव लॉरेंस फिल्म में कंगना के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे. 2005 की फिल्म में रजनीकांत और ज्योतिका सरवनन थे. तमिल हॉरर-कॉमेडी कन्नड़ फिल्म आप्तमित्र (2004) की रीमेक थी, जो खुद 1993 की मलयालम फिल्म मणिचित्राथजु की रीमेक थी. अक्षय कुमार-विद्या बालन की भूल भुलैया उसी फिल्म पर आधारित थी, जहां चंद्रमुखी के चारों ओर मोनजोलिका के चरित्र को डिजाइन किया गया था.

7:34 PM. 29 Nov 22 7:34 PM. 29 Nov

Blurr Movie Trailer

7:34 PM. 29 Nov 22 7:34 PM. 29 Nov

अर्जुन रामपाल का बर्थडे फोटोज

https://www.instagram.com/p/Clh-yrgLFbD/

7:34 PM. 29 Nov 22 7:34 PM. 29 Nov

FFI जूरी हेड के सपोर्ट में आई स्वरा भास्कर

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) फिल्म पर IFFI के जूरी हेड नदव लापिद की ओर से दिए गए बयान की हर तरफ निंदा हो रही है. फिल्म के स्टारकास्ट ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी इसे शर्मनाक बताया. सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे है. अब स्वरा भास्कर भी इजरायली फिल्ममेकर के सपोर्ट में आ गई है. एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, जाहिर तौर पर यह दुनिया के लिए बहुत स्पष्ट है ..

7:34 PM. 29 Nov 22 7:34 PM. 29 Nov

फिल्म ‘भेड़िया’ का चौथे दिन का कलेक्शन

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ की कमाई में चौथे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली. जहां फिल्म ने महज एक डिजिट में कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मंगलवार को 3.25 करोड़ रुपये की ही कमाई की. बता दें कि ओपनिंग डे पर मूवी ने 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 9.57 का बिजनेस हुआ. वहीं तीसरे दिन इसने 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जिसके बाद अब तक भेड़िया का कुल कलेक्शन 32 करोड़ कमा लिए. हालांकि, फिल्म ने अपने पहले मंगलवार को लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट देखी, जो एक अच्छा संकेत नहीं है.

2:17 PM. 29 Nov 22 2:17 PM. 29 Nov

द कश्मीर फाइल्स पर विवाद

53वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के जूरी प्रमुख और इजराइली फिल्मकार नदव लापिद ने हिंदी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सोमवार को ‘दुष्प्रचार करने वाली’ और ‘भद्दी’ फिल्म बताया. इफ्फी 2022 के समापन समारोह को संबोधित करते ��ुए लापिद ने कहा कि फिल्म समारोह में इस फिल्म का प्रदर्शन किए जाने से वह परेशान और हैरान हैं. उन्होंने कहा, हम सब ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म से परेशान और हैरान हैं.

2:13 PM. 29 Nov 22 2:13 PM. 29 Nov

आलिया भट्ट ने दिया पोज

न्यू मॉम आलिया भट्ट को हाल ही में अपनी मां मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट के घर के पास स्पॉट किया गया. यहां एक्ट्रेस अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट के जन्मदिन के लिए पहुंची थी. एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पोज दिया. उनके चेहरे पर डिलीवरी ग्लो देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/Clg2QY_jGU6/?hl=en

2:13 PM. 29 Nov 22 2:13 PM. 29 Nov

बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड

बाद में प्रोमो में, हम बिग बॉस को नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों से घरवालों को मिलवाते देख सकते है. ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि गोल्डन बॉयज’ के नाम से मशहूर सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुजर हैं. घर में हर कोई नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों का स्वागत करता है. निमृत पूछती है “सोना का वजन कितना है, मुझे एक जंजीर दे दो मेरा जीवन अच्छा हो जाएगा”. जिसपर गोल्डन बॉयज जवाब देते हैं “एक जंजीर का वजन लगभग 8 किलो होता है.” यहां तक​कि अंकित भी लड़कों के गले में इतने सारे सोने की चेन पहनने पर कहते है कि “गोल्ड बॉयज काम गोल्ड माइन ज्यादा लग रहे हैं ये लोग.” द गोल्डन बॉय रैपर और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी एमसी स्टेन से मिलते हैं और कहते हैं, “आप बहुत अकेला महसूस कर रहे थे, इसलिए अब हम यहां आपके लिए हैं.”

https://www.instagram.com/p/ClghbD9Kpff/?hl=en

2:13 PM. 29 Nov 22 2:13 PM. 29 Nov

IFFI 2022: चिरंजीवी बने इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ ईयर

IFFI 2022: भारत का 53वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ. ये फिल्म फेस्टिवल 20 नवंबर को गोवा के पंजिम में आयोजित किया गया था. समारोह में 79 देशों से 280 फिल्में दिखाई गईं. इसमें दुनिया भर के सेलेब्रिटी ने शिरकत की. वहीं, समापन समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में विजेताओं की घोषणा की गई. स्पैनिश ड्रामा आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स (I Have Electric Dreams) को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. इसके बाद वाहिद मोबाशेरी (Vahid Mobasheri) को बेस्ट एक्टर (मेल) के खिताब से सम्मानित किया गया. वहीं डेनिएला मैरिन नवारो (Daniela Marin Navarro) को बेस्ट एक्टर (फीमेल) का खिताब मिला. फिल्म ‘सिनेमा बंदी’ (Cinema Bandi) को डेब्यू फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला. तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अभिनेता ने पुरस्कार लेने के बाद अपने फैंस को धन्यवाद दिया.

2:13 PM. 29 Nov 22 2:13 PM. 29 Nov

अपने बर्थडे के दिन फूट-फूटकर रोई टीना दत्ता

बिग बॉस 16 के घर इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां शिव ने बीते दिनों निमृत को घर का नया कैप्टन बना दिया. इस बात से टीना टूट गई और रोने लगी. बता दें कि जिस दिन ये सब हुआ, उसी दिन टीना दत्ता का जन्मदिन भी था. हालांकि उनके एकमात्र सच्चे दोस्त शालीन उन्हें चुप करवाने की कोशिश कर रहे थे. टीना शालीन से कहती है ”मैं उनके साथ बहुत प्यार से खाना बनाती हूं, मैं अपना राशन लेती हूं और बिना किसी नफरत के उनके साथ बांटती हूं. एक बार भी निमृत या शिव नहीं आए और मेरे साथ बात नहीं की और कहा कि चलो आज लड़ाई नहीं करते क्योंकि यह तुम्हारा जन्मदिन है. हम अगले दिन लड़ सकते हैं. यहां तक​कि स्टेन भी नहीं आए और मुझसे पूछा कि क्या मैं अब ठीक महसूस कर रही हूं. कम से कम मेरे जन्मदिन पर तो अर्चना ने मुझे प्यार जताया. वह आई और पूरे दिन में मुझे चार बार विश किया. इस घर में कोई भी आपका मित्र नहीं है और इस घर में कुछ भी स्थायी नहीं है.”

https://www.instagram.com/p/ClgX9zNDvbk/?hl=en

मुख्य बातें

बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ होता है. आज जहां आलिया भट्ट को राहा के जन्म के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में कैद किया गया, वहीं बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो चुकी है. घरवाले उनका स्वागत कर रहे है. इधर गोवा के पंजिम में आयोजित भारत का 53वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ. स्पैनिश ड्रामा आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अभिनेता ने पुरस्कार लेने के बाद अपने फैंस को धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >