Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी की मेहंदी आर्टिस्ट जैसलमेर रवाना, संगीत में इस गाने पर डांस करेंगे कपल

Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी 4 से 6 फरवरी के बीच होगी. उनका वेडिंग वेन्यू जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस है और इसके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने डी-डे के बारे में डिटेल्स साझा करते हुए एक पैपराजी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. शादी में शाहिद कपूर, उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा सहित लगभग 100 मेहमानों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है. वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म पठान की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. यहां देखें लाइव अपडेट्स…

Live Updates
9:09 PM. 3 Feb 23 3:39 PM. 3 Feb

सिद्धार्थ मल्होत्रा​ और कियारा आडवाणी की शादी के मेहमानों की लिस्ट

कपल की शादी में ज्यादा लोग नहीं होंगे. सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त को ही इनवाइट किया गया है. इससे पहले आज खबर आई थी कि कियारा ने अपने कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को आमंत्रित किया है. करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन और अश्विनी यार्डी जैसे अन्य लोगों को भी शादी में आमंत्रित किया गया है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा की बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी, जिन्होंने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, समारोह की शोभा बढ़ा सकती हैं.

9:09 PM. 3 Feb 23 3:39 PM. 3 Feb

लाल जोड़े में दिखेंगी कियारा

हाल ही में लव बर्ड्स को एक साथ मनीष मल्होत्रा​ के घर से बाहर निकलते देखा गया. मशहूर डिजाइनर के घर में उनकी साथ में उपस्थिति ने शादी की खबरों को और हवा दे दी. कहा जा रहा है कि कपल मनीष की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगे. इंडिया टुडे के अनुसार, कियारा लाल रंग का लहंगा पहनेगी, जबकि सिद्धार्थ लाल शाफा के साथ ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनेंगे.

9:09 PM. 3 Feb 23 3:39 PM. 3 Feb

मेहंदी आर्टिस्ट रवाना

कई महीनों की अफवाहों और अटकलों के बाद, अब आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधेंगे. हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं. तैयारी के बीच, बॉलीवुड मेहंदी कलाकार वीना वागड़ा अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए राजस्थान जा रही हैं. मेहंदी कलाकार ने अपनी उड़ान में सवार होने से पहले मुंबई हवाई अड्डे से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. इसके साथ उन्होंने लिखा, दो हैशटैग #bigfatindianwedding और #calling Rajasthan का उपयोग किया. बाद में, जब वह राजस्थान में उतरी तो उसने एक और तस्वीर पोस्ट की.

7:31 PM. 3 Feb 23 2:01 PM. 3 Feb

भोला का एक और पोस्टर रिलीज 

अजय देवगन ने भोला का एक और पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, कौन बनेगा करोड़पति खेले बिना अगर आप करोड़पति बन गये, तो क्या किजियेगा इतनी धनराशि का?

https://www.instagram.com/p/CoMSL3Vq2NH/

7:31 PM. 3 Feb 23 2:01 PM. 3 Feb

करण ने लगाई अर्चना की क्लास

https://www.instagram.com/p/CoMLPj_IjBf/

7:31 PM. 3 Feb 23 2:01 PM. 3 Feb

भोला का नया पोस्टर जारी

अजय देवगन की आनेवाली फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है. इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, रक्त के भक्त है हम, बना डालो इस थाने को श्मशान. अंधेरे पक्ष की शक्ति को कम मत समझो. ये हैं भोला के शैतान.

https://www.instagram.com/p/CoMLNboqJWP/

मुख्य बातें

Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी 4 से 6 फरवरी के बीच होगी. उनका वेडिंग वेन्यू जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस है और इसके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने डी-डे के बारे में डिटेल्स साझा करते हुए एक पैपराजी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. शादी में शाहिद कपूर, उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा सहित लगभग 100 मेहमानों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है. वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म पठान की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. यहां देखें लाइव अपडेट्स…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Budhmani minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >