Entertainment News: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के नाम लिखा खास मैसेज, शेयर किया अनसीन वीडियो

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा मे��� छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे कान्स 2023 की. आज रे़ड कार्पेट पर अनुष्का शर्मा अपनी ग्लैंमरस अंदाओं का तड़का लगा सकती हैं. दृश्यम अभिनेत्री इशिता दत्ता और वत्सल सेठ जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. कपल इन-दिनों बच्चे के आने की खुशी को एंजॉय कर रहे हैं. अब एक बार फिर इशिता ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट करा इंटरनेट पर आग लगा दी है.

11:32 PM. 22 May 23 11:32 PM. 22 May

परिवार संग नजर आई भारती सिंह

https://www.instagram.com/p/Csio48UAuII/

11:32 PM. 22 May 23 11:32 PM. 22 May

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया. आदित्य जो मुंबई में एक लोकप्रिय अभिनेता, मॉडल थे. 11 वीं मंजिल की ऊंची इमारत के वॉशरूम में मृत पाए गए. उनके दोस्त ने उन्हें घर में मृत पाया.

https://www.instagram.com/p/Csi4dwTKZO5/

11:32 PM. 22 May 23 11:32 PM. 22 May

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के नाम लिखा खास मैसेज

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना जन्मदिन मना रही है. शाहरुख ने अपनी बेटी को खास तरीके से बर्थडे विश किया. स्टारकिड का एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने स्पेशल मैसेज लिखा है.

11:32 PM. 22 May 23 11:32 PM. 22 May

साउथ के दिग्गज एक्टर Sarath Babu का निधन

साउथ के दिग्गज एक्टर सरथ बाबू अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्टर ने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

11:32 PM. 22 May 23 11:32 PM. 22 May

कान्स फिल्म महोत्सव में डेब्यू करेंगी मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय कान्स फिल्म महोत्सव के 76वें संस्करण में रेड कार्पेट पर नजर आएंगी. इस साल वो कान्स में डेब्यू करने वाली है. एएनआई से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. कान्स में लेंसकार्ट का प्रतिनिधित्व करना और रचनात्मकता के इस प्रतिष्ठित उत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है.

11:32 PM. 22 May 23 11:32 PM. 22 May

जरा हटके जरा बचके का गाना तेरे वास्ते रिलीज हुआ

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके के दूसरे रोमांटिक नंबर का नाम तेरे वास्ते रिलीज हो गया है. देखिए यहां पूरा वीडियो.

11:32 PM. 22 May 23 11:32 PM. 22 May

शूटिंग के समय अनुपम खेर हुए घायल

अनुपम खेर ने तसवीर शेयर कर लिखा, आप स्पोर्ट्स फ़िल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल विजय 69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी ख़ासी चोट लगी. दर्द तो है पर जब कंधे पर sling लगाने वाले भैया ने बताया की उन्होंने ने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया! पर वैसे अगर थोड़ा ज़ोर से खांसू तो मुंह से हल्की सी चीख ज़रूर निकलती है! फ़ोटो में मुस्कुराने के कोशिश genuine है! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी. वैसे मां ने सुना तो बोली, “और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नज़र लग गई!” मैंने जवाब दिया “ मां! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में. वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले!” मां झांपड़ मारते मारते रुक गई!

https://www.instagram.com/p/CsiAeC2oaWK

6:21 PM. 22 May 23 6:21 PM. 22 May

केआरके ने ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर कही ये बात

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके हर फिल्म को लेकर अपनी राय देते है. वो मूवी चलेगी या नहीं, इसे बताने में वो पीछे नहीं हटते. अब उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर कमेंट किया है. केआरके अपने ट्विटर पर लिखते है, मुझे अंदर की रिपोर्ट मिली. फिल्म सत्य प्रेम की कथा ब्लॉकबस्टर होगी और आर्यन कार्तिक बनेंगे रणबीर कपूर के कॉम्पिटीशन! यानी ये दोनों अगले 10 साल तक बॉलीवुड पर राज करेंगे.

5:10 PM. 22 May 23 5:10 PM. 22 May

सारा अली खान और विक्की कौशल की मस्ती

https://www.instagram.com/p/Csgcx8-I1ai/

5:10 PM. 22 May 23 5:10 PM. 22 May

अनुष्का शर्मा संग स्पॉट हुए विराट कोहली

https://www.instagram.com/p/CsiKHq6tskj/

5:10 PM. 22 May 23 5:10 PM. 22 May

एयरपोर्ट पर दिखी करीना कपूर खान

https://www.instagram.com/p/CsiIZ0jMJeo/

5:10 PM. 22 May 23 5:10 PM. 22 May

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

https://www.instagram.com/p/CshuIrIvVWN/

5:10 PM. 22 May 23 5:10 PM. 22 May

तेलुगु संगीतकार थोटकुरा सोमराजू का निधन

राज-कोटी जोड़ी के लोकप्रिय तेलुगु संगीतकार थोटकुरा सोमराजू उर्फ राज का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 68 वर्ष के थे. रिपोर्ट के अनुसार, वह बाथरूम में गिर गए थे और सदमे के कारण उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. उनके आकस्मिक निधन से तेलुगु उद्योग शोक में डूब गया है. सोमवार को राज का अंतिम संस्कार किया जाएगा. वह अपनी पत्नी और तीन बेटियों को पीछे छोड़ गए हैं. राज के दुखद निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट किया, “यह जानकर झटका लगा कि ‘राज’ लोकप्रिय संगीत निर्देशक जोड़ी राज-कोटी में नहीं है. राज, जो बहुत प्रतिभाशाली हैं, ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में मेरी फिल्मों के लिए कई शानदार लोकप्रिय गीत देकर मेरी फिल्मों की सफलता में एक प्रमुख भूमिका निभाई है. इन्होंने मुझे दर्शकों के और करीब ला दिया. राज का असामयिक निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके सभी प्रशंसकों और परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”

12:43 PM. 22 May 23 12:43 PM. 22 May

विक्की कौशल-सारा अली खान

https://www.instagram.com/p/CseMtAfOchn/

12:43 PM. 22 May 23 12:43 PM. 22 May

मुंबई अचीवर्स अवार्ड्स 2023 में सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर गिराई बिजलियां

https://www.instagram.com/p/CseWeAzK3_i/ https://www.instagram.com/p/CseOYsEuB_F/ https://www.instagram.com/p/CseMZrJMQNg/

12:43 PM. 22 May 23 12:43 PM. 22 May

सिर्फ एक बंदा काफी है मूवी रिव्यू: मनोज बाजपेयी हार्ड-हिटिंग और सशक्त कोर्ट रूम ड्रामा में चमके

सिर्फ एक बंदा काफी है दिल को छू लेने वाली, आकर्षक और सशक्त बनाने वाली है. फिल्म किरकिरा और riveting है. यह झाड़ी के चारों ओर घूमने की कोशिश नहीं करता है और अपने पहले फ्रेम से सीधे बिंदु पर पहुंच जाता है. कुछ बेहद शक्तिशाली दृश्य हैं जो हिलाते भी हैं. विशिष्ट होने के लिए, छत पर एक दृश्य है, जहां पी.सी. सोलंकी अपने मुवक्किल नू को इंतजार के लिए तैयार करता है, और पी.सी. सोलंकी और उसकी मां, जहां वह पहली बार अपनी भेद्यता दिखाता है. कोर्टरूम के दृश्य बहुत अच्छी तरह से ऑर्केस्ट्रेटेड हैं. बैकग्राउंड स्कोर दिल दहला देने वाला और असरदार है. मनोज वाजपेयी इस किरदार में चमके हैं.

12:43 PM. 22 May 23 12:43 PM. 22 May

प्रियंका चाहर चौधरी खतरों के खिलाड़ी 13 के इस कंटेस्टेंट को कर रही है सपोर्ट

खतरों के खिलाड़ी 13 सुर्खियों में है. कंटेस्टेंट इन-दिनों दक्षिण अफ्रीका में हैं और रोहित शेट्टी उन लोगों से खतरनाक स्टंट करवा रहे हैं. हाल ही में एक इवेंट में प्रियंका से यही पूछा गया कि वह किसे समर्थन कर रही हैं. हालांकि वह अपनी दोस्त अर्चना गौतम का साथ दे रही हैं.

12:43 PM. 22 May 23 12:43 PM. 22 May

इशिता दत्ता ने करवाया प्रेग्नेंसी फोटोशूट

दृश्यम अभिनेत्री इशिता दत्ता और वत्सल सेठ जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. कपल इन-दिनों बच्चे के आने की खुशी को एंजॉय कर रहे हैं. अब एक बार फिर इशिता ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट करा इंटरनेट पर आग लगा दी है. ट्यूब ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस काफी क्यूट और खूबसूरत लग रही थीं.

https://www.instagram.com/p/CsgStT5PSXC/?hl=en https://www.instagram.com/p/Csc5tiAK-94/?hl=en

मुख्य बातें

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे कान्स 2023 की. आज रे़ड कार्पेट पर अनुष्का शर्मा अपनी ग्लैंमरस अंदाओं का तड़का लगा सकती हैं. दृश्यम अभिनेत्री इशिता दत्ता और वत्सल सेठ जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. कपल इन-दिनों बच्चे के आने की खुशी को एंजॉय कर रहे हैं. अब एक बार फिर इशिता ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट करा इंटरनेट पर आग लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >