Entertainment News: पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा, इकलौती बेटी के जाने से मां हुईं बेहाल

बॉलीवुड गलियारों में हर दिन कई तरह की हलचल होती है. आज भी कुछ ऐसा ही है. जहां सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में पुलिस लागातर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान से पूछताछ कर रही है. इस दौरान उनपर कई बड़े आरोप लग रहे हैं. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इधर सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़ सामने आया है. जहां कूपर अस्पताल के एक स्टाफ ने दावा किया है कि जब सुशांत के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था तब उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे.

Live Updates
11:30 PM. 27 Dec 22 6:00 PM. 27 Dec

मीरा चोपड़ा ने किया ये ट्वीट

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने ट्वीट किया, “एक खराब रिश्ता, एक असफल करियर, वित्तीय संकट, एक खराब टूटना, पारिवारिक कलह, डिप्रेशन, जीवन में कुछ भी ऐसा बड़ा कारण नहीं होना चाहिए जो आपकी खुद की जान ले ले. सिर्फ 20 साल की उम्र में तनिशा चली गईं. हार मान लेना कभी भी समाधान नहीं है !!”

11:30 PM. 27 Dec 22 6:00 PM. 27 Dec

आत्महत्या के आरोप को साबित करना क्यों मुश्किल है?

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आईपीएस अधिकारी ने कहा, “धारा 306 को साबित करना मुश्किल है क्योंकि किसी को यह दिखाना होगा कि आरोपी के कारण व्यक्ति के पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. आरोपी ने आत्महत्या के लिए उकसाया गया. ”

11:30 PM. 27 Dec 22 6:00 PM. 27 Dec

पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा

तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार पूरा हो गया है. अपनी इकलौती बेटी को आखिरी समय में उनकी मां निहारते हुए बेसुध हो गईं. वो बार बार बेहोश हो रही थीं. अंतिम संस्कार के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और उन्हें कुर्सी पर बैठाकर कार तक लाया गया. InstantBollywood नामक पेज से आखिरी समय की तस्वीरें साझा की गई हैं.

https://www.instagram.com/p/Cmq5Bt3LYmw/

11:30 PM. 27 Dec 22 6:00 PM. 27 Dec

तुनिशा के चाचा ने किया अंतिम संस्कार

तुनिशा शर्मा के चाचा ने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया. वहीं एक्ट्रेस की मां खुद को संभाल नहीं पा रही थीं. तुनिशा का अंतिम संस्कार अब पूरा हो गया है.

11:30 PM. 27 Dec 22 6:00 PM. 27 Dec

अंतिम संस्कार शुरू होते ही बेहोश हुईं अभिनेत्री की मां

न्यूज 18 के मुताबिक, दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मां उस वक्त बेहोश हो गईं, जब अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था.

11:30 PM. 27 Dec 22 6:00 PM. 27 Dec

अंतिम संस्कार के लिए पहुंची शीजान की मां और बहन

मुख्य बातें

बॉलीवुड गलियारों में हर दिन कई तरह की हलचल होती है. आज भी कुछ ऐसा ही है. जहां सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में पुलिस लागातर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान से पूछताछ कर रही है. इस दौरान उनपर कई बड़े आरोप लग रहे हैं. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इधर सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़ सामने आया है. जहां कूपर अस्पताल के एक स्टाफ ने दावा किया है कि जब सुशांत के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था तब उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >