Entertainment News Updates: सोनम कपूर ने शेयर की गोदभराई की तसवीरें, ‘दयाबेन’ की तलाश हुई पूरी
Copied link
Entertainment News LIVE Updates: अभिनेता नाना पाटेकर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. वो प्रकाश झा की अगली फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं. इधर वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उन्हें पिता डेविड धवन के तबीयत खराब होने के बाद उन्हें काम करने में परेशानी आ रही है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
11:49 PM. 18 Jun 2211:49 PM. 18 Jun
जेपी पैलेस में सात फेरे लेंगे पायल और संग्राम
पायल और संग्राम सात 9 जुलाई 2022 को फेरे लेंगे और इस खास दिन के लिए उन्होंने आगरा के जेपी पैलेस को चुना है. इस बारे में संग्राम सिंह ने कहा कि ,”कहते हैं कि डेस्टिनी अपना रोल अदा करती हैं. मैं पायल से आगरा मथुरा रोड पर पहली बार मिला था . हम जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस में शादी कर रहे हैं . 3 दिन तक मेहंदी, हल्दी, संगीत ये सारी रस्मे अदा होंगी.
11:49 PM. 18 Jun 2211:49 PM. 18 Jun
सोनम कपूर ने शेयर की गोदभराई की तसवीरें
अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. शनिवार को इंस्टाग्राम पर, होने वाली माँ ने अपने प्रशंसकों के साथ लंदन में अपने गोद भराई की कुछ अनदेखी तसवीरें साझा कीं. सोनम ने तसवीरें शेयर करते हुए लिखा, “यह सब वास्तविक लगने लगा है! यह बच्चा अब अपने रास्ते पर है और मैं अब तक की सबसे अच्छी स्वागत पार्टी आयोजित करने के लिए @eieshabp की बहुत आभारी हूं, मेरे कई पसंदीदा लोगों को एक साथ लाया और मुझे सबसे उदार और सुंदर तरीके से प्यार और आशीर्वाद दिया.
https://www.instagram.com/p/Ce8Ix9uqKJ-/
11:49 PM. 18 Jun 2211:49 PM. 18 Jun
‘दयाबेन’ का किरदार निभायेगी ये एक्ट्रेस
टेलीविजन कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक दयाबेन पिछले कुछ महीनों से शो से गायब हैं और प्रशंसकों को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट्स के मुताबिक दयाबेन की वापसी जरूर हो रही है लेकिन एक्ट्रेस राखी विजान के रोल प्ले करने की संभावना है.
6:54 PM. 18 Jun 226:54 PM. 18 Jun
मलाइका अरोड़ा पहुंचीं सूरत
विरल भयानी ने मलाइका अरोड़ा का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लोगों को योगा सिखाती नजर आ रही हैं. मलाइका फिटनेस फ्रीक है और योगा की वजह से ही उन्होंने खुद को पूरी तरह से फिट रखा है.
https://www.instagram.com/p/Ce7__ktjUn5/
6:54 PM. 18 Jun 226:54 PM. 18 Jun
खतरों के खिलाड़ी12 का नया प्रोमो आया सामने
बिग बॉस 14 का दिल और ट्रॉफी जीतने के बाद, रुबीना दिलाइक अब खतरों के खिलाड़ी 12 में अपना साहसिक पक्ष दिखाने के लिए तैयार हैं. रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए शो के पहले प्रोमो में शक्ति एक्ट्रेस को एक मेंढक को किस करने के लिए कहा गया था. इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, मुझे अभिनव को किस करने से नफरत हो जायेगी.
https://www.instagram.com/p/CenuF86DaAn/
6:54 PM. 18 Jun 226:54 PM. 18 Jun
विक्की कौशल ने शेयर की तसवीर
एक्टर विक्की कौशल ने अपनी लेटेस्ट तसवीरों से फैंस का सरप्राइज दिया है. ऑल व्हाइट लुक में एक्टर कमाल लग रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तसवीरें शेयर की हैं. उनकी तसवीर पर फैंस पंजाबी दा मुंडा कहकर कमेंट कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Ce73hDAo9eh/
6:54 PM. 18 Jun 226:54 PM. 18 Jun
रणबीर कपूर की शमशेरा का पोस्टर लीक
रणबीर कपूर की आनेवाली फिल्म शमशेरा का पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. पोस्टर पर रणबीर काफी हटकर लुक में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को instant bollywood नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई है. इस पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Ce70yfmPqsV/
6:54 PM. 18 Jun 226:54 PM. 18 Jun
अक्षय कुमार की राम सेतु सिनेमाघरों में होगी रिलीज
हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म राम सेतु ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, न कि सिनेमाघरों में. दावा किया गया कि इसकी वजह अक्षय की हालिया फिल्म सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे की खराब परफॉरमेंस थी. हालांकि, अब राम सेतु के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने स्पष्ट किया है कि फिल्म केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
4:25 PM. 18 Jun 224:25 PM. 18 Jun
वरुण धवन ने बताया कैसी है पिता की तबीयत
फिल्म निर्माता डेविड धवन हाल ही में डायबिटीज की वजह से एक सप्ताह के लिए अस्पताल में भर्ती थे. फिल्म निर्माता अब घर वापस आ गया है और काफी बेहतर हैं. उनके बेटे वरुण धवन, अपने पिता की बीमारी के दौरान अपनी आगामी फिल्म जुगजुग जीयो के प्रमोशन में बिजी थे और जब उन्हें अपने पिता के बारे में पता चला तो वो जल्द ही काम पर वापस आ गए. वरुण ने अब मुश्किल समय पर खुल कर बात की है. ईटाइम्स से बात करते हुए वरुण ने कहा, “लोग मेरे पिताजी से प्यार करते हैं और हम उन्हें अब घर वापस ले आए हैं. जब आपके पिता ठीक नहीं हैं, तो काम करना कठिन है, लेकिन मेरे पिता हमेशा चाहते हैं कि मैं अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करूं. वह ठीक हो रहे हैं. ठीक है अब घर पर.”
4:25 PM. 18 Jun 224:25 PM. 18 Jun
OTT डेब्यू के लिए तैयार नाना पाटेकर
2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर मी टू के आरोप लगाए थे. इसके बाद अभिनेता लाइमलाइट से दूर रहे. अभिनेता को काला और इट्स माई लाइफ जैसी फिल्मों में देखा गया था, हालांकि उन्होंने दूरी बनाये रखें. अब उन्होंने पुष्टि की है कि वह प्रकाश झा की अगली फिल्म के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे. सामाजिक-राजनीतिक नाटक के लिए प्रकाश झा के साथ फिर से जुड़ने की खबरों की पुष्टि करते हुए, नाना पाटेकर ने ईटाइम्स को बताया, “मैं यह कर रहा हूं.”
मुख्य बातें
Entertainment News LIVE Updates: अभिनेता नाना पाटेकर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. वो प्रकाश झा की अगली फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं. इधर वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उन्हें पिता डेविड धवन के तबीयत खराब होने के बाद उन्हें काम करने में परेशानी आ रही है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…