अब ऐसी दिखती हैं कुछ कुछ होता है की 'अंजलि', इस फिल्म को लेकर जब उनके घर में मचा था बवाल

सना फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा और बादल जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके बाद सना सईद ने अभिनय की दुनिया में वापस कदम रखा और बाबुल का आंगन छूटे ना शो से टेलीविजन पर शुरुआत की. सना ने अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू 2012 में किया

शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है से दर्शकों के दिलों से राज कर चुकीं सना सईद ने सगाई कर ली है. उन्होंने फिल्म में किंग खान की बेटी अंजलि का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड साबा वॉनर संग सगाई कर ली है. उन्होंने नये साल के मौके पर वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है. सना सईद अब काफी बदल गई हैं और बेहद ग्लैमरस भी हो गई हैं. जानें उनके बारे में ये खास बातें…

सना फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा और बादल जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके बाद सना सईद ने अभिनय की दुनिया में वापस कदम रखा और बाबुल का आंगन छूटे ना शो से टेलीविजन पर शुरुआत की. सना ने अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू 2012 में किया जब वह करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में सहायक भूमिका में दिखाई दीं.

स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपने किरदार से सना सईद ने सबको हैरान कर दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सना ने इस फिल्म में बिकिनी पहना तो उनके घर में हंगामा मच गया था. उनके पिता काफी गुस्सा हो गये थे. हालांकि उनकी मां ने इस सिचुएशन को संभाला. वो हमेशा उनके सपोर्ट में खड़ी रही हैं.

फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान की बेटी की भूमिका निभाने के लिए 200 लोगों ने ऑडिशन दिया था जिनमें से सना सईद का सेलेक्शन हुआ था. फिल्म में उनका फेवरेट सीन है जब शाहरुख खान अपनी पैंट पहनना भूल जाते हैं. उन्होंने अपनी गर्मी की छुट्टियों में इसकी शूटिंग पूरी की थी. उन्होंने कुछ कुछ होता है में अंजलि की भूमिका करने से पहले हम पंछी एक डाल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

एक्टिंग के अलावा सना सईद अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं. वो अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. उन्हें हैवी वर्कआउट करते देखा जा सकता है. सना सईद किताबें पढ़ने का भी शौक रखती हैं. डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के दौरान प्रशंसकों ने उनके नृत्य कौशल को भी सराहा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >