Koffee With Karan 8 में होगी ‘सिंघम’ की एंट्री, गेस्ट लिस्ट में साउथ के बड़े स्टार्स का भी नाम शामिल!

1 / 1
Koffee With Karan 8 में होगी ‘सिंघम’ की एंट्री, गेस्ट लिस्ट में साउथ के बड़े स्टार्स का भी नाम शामिल!
फुल स्क्रीन में देखें

Koffee With Karan 8 में होगी ‘सिंघम’ की एंट्री, गेस्ट लिस्ट में साउथ के बड़े स्टार्स का भी नाम शामिल!

Koffee With Karan 8: करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 8 इन दिनों सुर्खियों में है. इस सीजन करण के साथ काउच पर कौन-कौन गेस्ट बैठेंगे, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फिल्ममेकर ने गेस्ट को लेकर खुलासा कर दिया है.

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ वापस आ रहा है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

कॉफी विद करण 8 के नये प्रोमो में करण जौहर अपने Konscience से बात करते नजर आ रहे. वो कहते है कि शो में किसे बुलाएं, इसे लेकर वो कंफ्यूज है.

https://www.instagram.com/reel/CyKpgp5Im4D

प्रोमो में करण अपने दुश्मनों को बुलाने पर विचार कर रहे हैं, जिस पर उनके कॉन्साइंस का कहना है कि यह सीजन उनके 80 साल का होने तक चलेगा. इसके बाद वह स्टार किड्स को ना बुलाने की बात कहते हैं.

करण जौहर ने प्रोमो के जरिए गेस्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है. कॉफ़ी विद करण सीजन 8 का प्रीमियर 26 अक्टूबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉफी विद करण 8 के पहले गेस्ट रोहित शेट्टी और अजय देवगन होंगे. कहा जा रहा है कि शो में वो अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को प्रमोट करते दिखेंगे.

ये भी कहा जा रहा है कि कॉफी विद करण 8 में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं. साल 2004 में शो के सीजन 1 के पहले एपिसोड में शाहरुख खान नजर आए थे.

कॉफी विद करण सीजन 7 काफी सक्सेसफुल रहा था. पिछले सीजन सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, आमिर खान, सारा अली खान नजर आए थे.

कॉफी विद करण 8 के लिए कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी नाम सामने आ रहा है. अगर वो शो में आते है तो शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ का यह पहला संयुक्त इंटरव्यू होगा.

कॉफी विद करण 8 में सुहाना खान के साथ-साथ आर्चीज कलाकार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह को भी बुलाने की बात कही जा रही है.

ऐसी चर्चा है कि कॉफी विद करण 8 में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अन्य को आमंत्रित किए जाने की संभावना है.

Also Read: Singham Again में दुश्मन को मिटाने में अजय देवगन का साथ देंगे ये 5 स्टार्स, इतने करोड़ में शूट होगा क्लाइमेक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >