Khatron Ke Khiladi 13 Finale: कब है 'खतरों के खिलाड़ी 13' फिनाले की डेट? ये शख्स बन सकता है विनर! जानें नाम

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों का खिलाड़ी 13 स्टंट-आधारित रियलिटी शो है जिसमें फिल्मी दुनिया से लेकर टीवी सेलेब्स ने भाग लिया हैं. रोहित शेट्टी का ये शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. ऐसे में फिनाले कब है, इसकी जानकारी हम आपको बताते है. वहीं, शो का विनर कौन होगा, इसपर पर अपडेट आया है.

रोहित शेट्टी का स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों का खिलाड़ी 13 इन दिनों सुर्खियों में है. शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में फिनाले कब है, ये फैंस जानना चाहते है.

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का फिनाले पहले 21 अक्टूबर को होने वाला था, लेकिन अब डेट चेंज कर दी गई है. हालांकि ये तारीख विश्व कप के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था. मगर अब इस डेट को बदलने का फैसला किया गया.

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने बताया कि सलमान खान जो बिग बॉस को होस्ट करते है, वो आगामी सीजन की शुरूआत मिड-अक्टूबर में करना चाहते थे. ऐसे में चैनल ने खतरों के खिलाड़ी 13 का फिनाले 14 अक्टूबर को रखा है, जिस दिन भारत-पाकिस्तान का मैच है.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में इस सीजन ट्रॉफी जीतने के रेस में सबसे आगे पॉपुलर रैपर डिनो जेम्स का नाम है.

अगर आप सोच रहे है कि खतरों के खिलाड़ी 13 के विनर को ट्राफी के अलावा क्या मिलेगा. तो बता दें कि इस सीजन विनर को चमचमाती ट्राफी के साथ 20 लाख रुपए मिलेगा. साथ ही एक कार भी उन्हें दी जाएगी.

खतरों का खिलाड़ी 13 में इस सीजन अंजलि आनंद, अरिजीत तनेजा, अंजुम फकीह, रोहित रॉय, ऐश्वर्या शर्मा, डेज़ी शाह, साउंडस मौफ़ाकिर, अर्चना गौतम, रूही चतुर्वेदी जैसे सेलेब्स ने भाग लिया.

खतरों का खिलाड़ी 13 15 जुलाई को टीवी पर शुरू हुआ था और इशकी शूटिंग केप टाउन में हुई थी. शूटिंग के दौरान कंटेस्टेंट लगातार तसवीरों और पोस्ट से फैंस को अपडेट देते रहते थे.

खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन हर हफ्ते शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है. रियलिटी शो की मेजबानी केवल और केवल रोहित शेट्टी द्वारा की जाती है.

बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक 9 और 10 सितंबर को वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल हुए थे. उन्होंने सलमान खान के शो से काफी लोकप्रियता हासिल की.

खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर कोरियोग्राफर तुषार कालिया बने थे. तुषार ने रूबीना दिलैक, मोहित मलिक, जन्नत जुबैर, कनिका मान और फैसल शेख को हराकर ट्रॉफी जीता था.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में सई-विराट को रिप्लेस करने पर सवी-ईशान ने कही बड़ी बात, बोले- इल्जाम लग जाते…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >