Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन क्यों रखते हैं फ्रेंच कट वाली दाढ़ी? वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह

Kaun Banega Crorepati 15: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 टीवी पर आने लगा है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट एपिसोड में खुलासा किया कि आखिर वो ऐसी दाढ़ी क्यों रखते है. वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह.

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 दर्शकों को एंटरटेन करने से फिर से वापस आ गया है. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी से हॉट सीट पर बैठे कपिल देव ने उनके दाढ़ी रखने के स्टाइल के बारे में पूछा. इसपर बिग बी ने फ्रेंच कट वाली दाढ़ी के पीछे जो कहानी है वो बताई.

केबीसी 15 में कपिल देव की मूछों की तारीफ अमिताभ बच्चन ने की. जिसके बाद कपिल ने उनसे पूछा कि वह अपनी दाढ़ी कैसे बनाए रखते हैं. उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे फिल्म अक्स के उनके लुक ने उनकी शैली को प्रभावित किया.

बिग बी ने कहा, मुझे मेरी फिल्म एकेएस की शूटिंग के दौरान अपनी दाढ़ी के स्टाइल को इस तरह बनाए रखने के लिए कहा गया था. जब मैंने आईने में ये स्टाइल देखा तो मुझे ये काफी पसन्द आया. उम्र के साथ, कुछ अन्य चीजें भी हैं जो आपके चेहरे पर दिखाई देती हैं जैसे झुर्रियां और डबल चिन.

बाद में, मुझे एहसास हुआ कि यह मुझे डबल चिन को छिपाने में मदद करता है और यहां तक कि मुझे झुर्रियों से भी मुक्त रखता है. इसलिए मैंने इस दाढ़ी शैली को बनाए रखने और कभी-कभी ट्रिम करने का फैसला किया.

कपिल देव ने कौन बनेगा करोड़पति 15 में अबतक 12,50,000 रुपये जीत लिए है. वो रोलओवर प्रतियोगी बन गए है. हालांकि कपिल ने सुपर संदूक में 70,000 रुपये जीतकर एक लाइफलाइन जीवित कर लिया था.

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ को आप सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे देख सकते है. इसे आप इसे SonyLIV ऐप पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं. बता दें कि अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के पहले सीज़न के बाद से इसकी मेजबानी कर रहे हैं जो 2000 में प्रसारित हुआ था. 2007 में शाहरुख खान ने कुछ समय के लिए उनकी जगह ली थी, लेकिन अमिताभ आज तक इस शो की मेजबानी कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वो प्रोजेक्ट के को लेकर चर्चा में है. इसके अलावा उन्होंने आर बाल्की की घूमर में एक विशेष भूमिका में नजर आए है. प्रोजेक्ट के में बिग बी प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी के साथ काम कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >