Jhalak Dikhhla Jaa 11: शिवांगी जोशी, सई नहीं लेंगी शो में हिस्सा, शोएब इब्राहिम सहित इन नामों पर लगी मुहर,LIST

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Contestants List: सितारों से सजी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 सोनी चैनल पर शुरू होने जा रहा है. दर्शक इसे रात साढ़े नौ बजे 11 नवंबर 2023 से देख सकते है. शो में कौन-कौन भाग लेगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है. झलक दिखला जा 11 के कंफर्म प्रतियोगियों की लिस्ट आपको बताते है.

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11, 11 नवंबर 2023 से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है. शो के कंफर्म प्रतियोगियों की लिस्ट सामने आ गई है. चलिए आपको बताते है कि इस सीजन कौन-कौन सेलेब्स है.

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब झलक दिखला जा 11 में भाग ले रहे है. दीपिका ने शो का नया प्रोमो शेयर कर लिखा था, ‘मैं शांत नहीं रह सकती!! मेरा सितारा यहां धूम मचाने के लिए है…लव यू…’.

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी को डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में देखेंगे. तनीषा इससे पहले बिग बॉस 7 में नजर आई थी, जिसमें वो उपविजेता बनकर उभरीं.

बिग बॉस 16 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के बाद शिव ठाकरे झलक दिखला जा सीजन 11 में आने के लिए तैयार हैं. उनके चाहने वाले शो में देखने के लिए काफी उत्साहित है.

उर्वशी ढोलकिया झलक दिखला जा सीजन 11 में भाग लेकर एक बार फिर स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. आखिरी बार वो नागिन 6 में नजर आई थी.

हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अंजलि आनंद नजर आई थी. अब वो झलक दिखला जा 11 में नजर आने वाली है. इसके पहले वो खतरों के खिलाड़ी 13 में भी दिख चुकी है.

द कपिल शर्मा शो में हाल ही में कॉमेडियन राजीव ठाकुर नजर आए थे. वह अब झलक दिखला जा 11 के कंफर्म प्रतियोगियों में से हैं.

इसके अलावा आमिर अली, संगीता फोगट, करुणा पांडे झलक दिखला जा 11 में नजर आ सकते है. कहा जा रहा है कि आद्रिजा सिन्हा, राजीव ठाकुर भी डांस फ्लोर पर जलवा बिखेरेंगे.

शो में शिवांगी जोशी, आयशा सिंह, सुम्बुल तौकीर खान नजर नहीं आएंगे. अफवाह थी कि कुशाल टंडन, तेजस्वी प्रकाश शो को होस्ट करेंगे. लेकिन अब कहा जा रहा है कि गौहर खान और ऋत्विक धनजानी इसे होस्ट करेंगे.

फराह खान और मलाइका अरोड़ा को जज के रूप में पुष्टि की गई है और पैनल में अभिनेता अरशद वारसी भी शामिल होंगे.

Also Read: Sunny Deol Birthday: क्यों लाइमलाइट से दूर रहती हैं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल? तारा सिंह ने खुद बताई थी वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >