Jawan Box Office: शाहरुख की जवान का बॉक्स ऑफिस पर तहलका जारी, बनाया नया रिकॉर्ड, किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

Jawan box office collection day 18: शाहरुख खान और नयनतारा-स्टारर फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. जवान अपने तीसरे सप्ताह में भी टिकट काउंटरों पर धूम मचाए हुए है. फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. साथ ही रिकॉर्ड भी तोड़ा डाला है. चलिए आपको बताते है टोटल कमाई.

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार है. फिल्म ने कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ डाले और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.

जवान 7 सितंबर को सिनेमााघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो गए है. Sacnilk.com की एक रिपोर्ट की मानें तो शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म ने अपने तीसरे रविवार को 15 करोड़ का बिजनेस किया.

जवान ने रिलीज के 18 दिनों के बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 560.83 करोड़ रुपए कमाए. वहीं, जवान ने रविवार को दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

शाहरुख खान के ‘पठान’ के विश्वव्यापी सकल संग्रह को मात देने के लिए जवान को 1050 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा और ये जल्द होने वाला है.

जवान के साथ शाहरुख खान ने एक ही साल में 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में दो एंट्री दर्ज करने वाले पहले भारतीय अभिनेता बनकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है.

साउथ सिनेमा के फिल्म समीक्षक और क्रिटिक रमेश बाला ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए शाहरुख खान की सराहना की.

एटली द्वारा निर्देशित जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं. वहीं, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिधि डोगरा, लहर खान, गिरिजा ओक भी इसमें हैं.

कुछ समय पहले शाहरुख ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म को लेकर कहा था, ”यह एक जश्न है. हमें किसी फिल्म के साथ वर्षों तक रहने का मौका कम ही मिलता है. कोविड और समय की कमी के कारण जवान का निर्माण चार साल से चल रहा.

एटली ने पहले कहा था कि वह जवान को ऑस्कर में ले जाने में दिलचस्पी लेंगे. ईटाइम्स से बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि वह शाहरुख से संपर्क करेंगे और जवान के विचार को ऑस्कर में पेश करेंगे.

शाहरुख खान अब अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है. फिल्म में उनके अपोजिट तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >