Jailer Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से आगे निकले रजनीकांत, वर्ल्ड वाइड जेलर ने की बंपर कमाई

1 / 1
Jailer Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से आगे निकले रजनीकांत, वर्ल्ड वाइड जेलर ने की बंपर कमाई
फुल स्क्रीन में देखें

Jailer Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से आगे निकले रजनीकांत, वर्ल्ड वाइड जेलर ने की बंपर कमाई

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनिया भर में भी अच्छी-खासी कमाई कर ली. जब भी थलाइवा बड़े पर्दे पर आते है, छा जाते है. चलिए बताते है आपको फिल्म की टोटल कमाई.

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में इजाफा ही होगा.

जेलर ने 11वें दिन भारत में सभी भाषाओं में 18.7 करोड़ की कमाई की. फिल्म की टोटल कमाई भारत में 280.85 करोड़ रुपये की है. व्यापार विश्लेषक रमेश बाला ने ट्विटर पर पुष्टि की कि ‘जेलर’ ने वास्तव में वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

रजनीकांत की तमिल फिल्म जेलर, जिसे हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई है, ताकि सभी भाषाओं के दर्शक मूवी देख पाए और एंजॉय कर पाए.

नेल्सन दिलीपकुमार की ‘जेलर’ से रजनीकांत ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की. मूवी में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, वसंत रवि और तमन्ना भाटिया ने अहम भूमिका निभाया है.

जेलर में शिव राजकुमार, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ ने कैमियो रोल प्ले किया है. बता दें कि इससे पहले भी सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ हिट फिल्में दी हैं.

कहानी एक जेलर के बारे में है जो एक गिरोह को तब रोकता है जब वे अपने नेता को जेल से भागने की कोशिश करते हैं. यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में से एक है जिसने 10 अगस्त को रिलीज होने के बाद अब तक 500 करोड़ का कलेक्शन किया है.

रजनीकांत की 2.0, कबाली, Enthiran, पेट्टा जैसी फिल्में की है, जो बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही थी. 2.0 एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो एक रोबोट (चिट्टी) और उसके निर्माता डॉ. वसीगरन की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है.

रजनीकांत के चाहने वाले दुनिया भर में है. उनके सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट करने से नहीं चूकते. उनके पोस्ट आते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगते है.

गदर 2 और ओएमजी 2 से एक दिन पहले जेलर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गदर 2 को जबरदस्त दर्शकों से रिस्पांस मिल रहा है. वर्ल्ड वाइड जेलर ने गदर 2 से ज्यादा कमाई की है. बता दें कि ‘गदर 2’ ने दुनियाभर में 430 करोड़ का कलेक्शन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >