Naagin 7: आयशा सिंह के साथ ये शख्स निभाएगा नागिन 7 में लीड रोल! इस पॉपुलर एक्टर की हो सकती है एंट्री

Naagin 7: तेजस्वी प्रकाश स्टारर नागिन 6 को दर्शकों ने काफी पसंद किया. शो में तेजस्वी वत्सल शेठ, सिम्बा नागपाल और प्रतीक सहजपाल थे. अब नागिन 7 को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज है. इसमें लीड रोल कौन निभाएगा, इसे लेकर कुछ नामों पर चर्चा हो रही है. चलिए आपको बताते है लेटेस्ट अपडेट क्या है.

तेजस्वी प्रकाश, वत्सल शेठ, सिम्बा नागपाल और प्रतीक सहजपाल स्टारर नागिन 6 खत्म हो चुका है. अब नागिन 7 खबरों में बना हुआ है. शो को लेकर नयी जानकारी सामने आई है.

सोशल मीडिया पर खबरें थी कि आयशा सिंह नागिन 7 में लीड रोल निभाएंगी. हालांकि बाद में सई फेम आयशा ने क्लियर किया कि वो इसमें काम नहीं कर रही है. ये जानकर उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे.

नागिन 6 के लिए आयशा सिंह के नाम के बाद प्रियंका चहार चौधरी का नाम इसके लिए सामने आया. हालांकि उन्होंने इस पर वो बात करने से हर बार बचती रही. इस बीच एक्ट्रेस ने नागिन 7 को लेकर बात की.

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा, “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी क्योंकि मैं अभी इस शो के लिए बात करने की स्थिति में नहीं हूं, इसलिए इसमें कोई सच्चाई नहीं है. अब मैं टेलीविजन से ब्रेक ले रहा हूं और खुद को समय दे रही हूं.”

फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो कास्टिंग टीम ने फिर से अपना विचार-मंथन शुरू कर दिया और आयशा सिंह के नाम पर चर्चा हो रही है. इस बार, यह अच्छे के लिए है. सूत्र ने कहा, “यह ऑडिशन और लुक टेस्ट पर निर्भर करेगा.”

इस रिपोर्ट की मानें तो कास्टिंग टीम नागिन 7 में मेल लीड के लिए फहमान खान के नाम पर विचार कर रहा है. हालांकि उन्हें अबतक ऑफर नहीं मिला है, लेकिन संभावना है कि वह मुख्य किरदार के लिए लुक टेस्ट देंगे. चैनल भी उनकी लोकप्रियता से वाकिफ है और उन्हें एक और फिक्शन शो ऑफर करेगा. यदि चीजें योजना के अनुसार होती है.

अगर आयशा सिंह और फहमान खान नागिन 7 के लिए फाइमल हो जाते है तो दर्शकों को दोनों की जोड़ी यकीनन काफी पसंद आएगी. साथ ही दोनों की लोकप्रियता का फायदा सीरियल को मिलेगा.

गुम है किसी के प्यार में फेम सई यानी आयशा सिंह भले ही शो में नजर नहीं आ रही है, लेकिन उनके फैंस उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते है. एक्ट्रेस के अगले प्रोजेक्ट का उनके चाहने वाले इंतजार कर रहे है.

गुम है किसी के प्यार में को छोड़ने के बाद वो लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही है. हाल ही में वो अपने परिवार के साथ वेकेशन के लिए गई थी, जहां से उन्होंने कई वीडियोज और तसवीरें फैंस संग शेयर किए थे.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो में कब आएगा लीप? जानें किस महीने के बाद से अक्षरा- अभिमन्यु की टूट जाएगी जोड़ी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >