Bigg Boss OTT 2: अस्पताल में अभिषेक मल्हान से मिलने क्यों नहीं गए एल्विश यादव? यूट्यूबर ने दिया ये जवाब

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो चुका है और इस सीजन एल्विश यादव ने ट्राफी अपने नाम की. एल्विश ने अभिषेक मल्हान को हराया. एल्विश और अभिषेक काफी अच्छे दोस्त है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी बात चल रही थी कि एल्विश आखिर अस्पताल में अभिषेक से मिलने क्यों नहीं गए. एल्विश ने इसपर चुप्पी तोड़ी.

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव बन गए है और उन्हें ट्राफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये मिले है. एल्विश और अभिषेक काफी अच्छे दोस्त है, लेकिन वो उन्हें मिलने अस्पताल नहीं गए. ग्रैंड फिनाले के दौरान, अभिषेक को डेंगू होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़. एल्विश उनसे क्यों नहीं अस्पताल में मिले, इसपर एल्विश ने चुप्पी तोड़ी.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है और इसमें एल्विश यादव ने खुलासा किया कि आखिर वो किस वजह से अभिषेक मल्हान से मिलने अस्पताल नहीं गए. इसपर एल्विश ने कहा कि, सुरक्षा कारणों से उन्हें होटल के एक कमरे में बंद कर दिया गया था.

एल्विश यादव ने कहा कि, उनका भाईचारा अभी भी जारी है और उन्होंने दिल्ली में मिलने का फैसला किया है. उन्हें अस्पताल जाना था लेकिन अभिषेक ने उन्हें बताया कि उन्हें छुट्टी दे दी गई है. बता दें कि अभिषेक और उनके माता-पिता को दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर देखा गया था.

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 तो जीत चुके है, लकिन क्या वो सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में जाएंगे. इसपर एल्विश ने जवाब दिया था कि, वो इस सीजन नहीं जाना चाहते क्योंकि वो घर से दूर बहुत रह गए है. लेकिन वो अगले सीजन इसमें भाग लेना चाहेंगे, अगर मौका मिले तो.

कमाल राशिद खान ने एल्विश यादव का मजाक उड़ाया. केआरके ने ट्वीट कर लिखा, “मुझे कल ही पता चला कि कोई झंडू बाम एल्विश यादव भी एक यूट्यूबर है और उसने लुक्खों का शो ओटीटी बिग बॉस जीता है. फिर मैंने उसका वीडियो देखा, जहां वह सभी महिलाओं को गाली दे रहा है.’ अब मैं जल्दी ही इसकी रेल बनाने वाला हूं.”

आलिया भट्ट ने एल्विश यादव के बारे में जो लिखा था, उसकी चर्चा हो रही है. आलिया से इंस्टाग्राम ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान पूछा गया कि वह बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश से क्या कहना चाहेंगी. इसपर आलिया ने लिखा था, “सिस्टमम.” एल्विश ने इस पर रिप्लाई में लिखा, “आई लव यू.”

मनीषा ने अपने दोस्त संग मिलने का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में मनीषा जैसे हीअस्पताल के कमरे में पहुंची, वह दोड़ने लगी और जाकर अभिषेक को गले लगा लिया. अभिषेक अपने बिस्तर से उठे और मुस्कुराने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >