Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के नाम पर धड़कता है मनीषा रानी का दिल? Manisha के पिता ने बताई सच्चाई

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों सुर्खियों में लगातार बना हुआ है. कंटेस्टेंट मनीषा रानी टॉप 5 में पहुंच गई है और उनके फैंस इस बात से काफी खुश है. मनीषा और एल्विश यादव के बीच क्या है, इसे लेकर मनीषा के पिता प्रमोद कुमार ने बात की है.

बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों चर्चा में है. शो में मनीषा रानी का खेल दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. वो टॉप 5 में पहुंच गई है. मनीषा और एल्विश यादव की केमेस्ट्री भी लोगों को पसन्द आ रही है. इस बीच मनीषा के पिता ने बड़ी बात कह दी है.

मनीषा के दिल में एल्विश यादव के लिए फीलिंग्स है, इसे लेकर उनके पिता ने ईटाइम्स से बातचीत में बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, यह सब मनोरंजक और खेल है और इसे अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए. वह सिर्फ एल्विश को चिढ़ा रही है.

मनीषा के पिता ने आगे कहा, यह संभव नहीं है कि वह उससे प्यार कर बैठेगी. आप सूरज के सामने दीपक जलाएंगे तो अच्छा थोड़ी लगेगा… ऐसा प्यार होगा उसे ऐसी कोई बात नहीं… प्यार में पड़ना बहुत बड़ी बात है और असल जिंदगी में इस तरह प्यार में पड़ना संभव नहीं है.

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में मनीषा की जर्नी के बारे में बात करते हुए उनके पिता ने कहा था, “मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूं. वह ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में अपनी उपस्थिति से हर दिन हम सभी को गौरवान्वित कर रही है. यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि एक लड़की, जो एक लोअर मिडिल क्लास से है, अपने दम पर जीवन में इतनी आगे आई है और अब इतने बड़े शो का हिस्सा है.

मनीषा ने शो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताया था. मनीषा ने बताया था, उस समय वह कोलकाता में थी, और जबकि वह अपने सात अन्य भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, उसका पूर्व बॉयफ्रेंड सूसे बड़ा था. मनीषा ने यह भी बताया कि उनका पहला बॉयफ्रेंड उनसे शादी करना चाहता था, लेकिन उनका मुख्य ध्यान अपने करियर पर था.

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के टॉप 5 में पहुंच गया है. वह बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने अभिनय से दर्शकों को आकर्षित करना जारी रखा है. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड यूट्यूबर कीर्ति मेहरा ने उनका सपोर्ट कर रही है और उनके जीतने की कामना कर रही है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में कीर्ति मेहरा ने एल्विश यादव का समर्थन करते हुए कहा, “मैं सपोर्ट तो कर रही हूं, मैं बहुत समय से एक चीज बोलना चाहती थी कि 18 से 24-26 साल की उमर वो होती है जिसको आप अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलते. चाहे आप कितने ही बूढे हों. हो जाओ, चाहे कितने बड़े हो जाओ, इस उम्र में आप वो सारे काम करते हो जो आपको लाइफटाइम याद रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >