Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी नहीं ये शख्स बनेगा शो का विनर! इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये लिस्ट

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में दर्शकों को खूब सारा हंगामा देखने को मिल रहा है. प्रतियोगी ट्रॉफी जीतने और फाइनलिस्ट बनने की रेस तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रहा है और उसमें विनर के नाम का खुलासा हो गया है.

बिग बॉस 17 में इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं. मेकर्स इसे ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

प्रतियोगी ट्रॉफी जीतने और फाइनलिस्ट बनने की रेस तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रहा है और उसमें विनर के नाम का खुलासा हो गया है.

बिग बॉस 17 का विनर कौन होगा, ये जानने के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा. इस बीच टेलीचक्कर ने इंस्टाग्राम पेज एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैन पेज ने बनाया है. इस लिस्ट की मानें तो अंकिता इस सीजन की विनर होगी.

इस पोस्ट की मानें तो पहले नंबर पर अंकिता, मुनव्वर- पहली रनरअप। अनुराग- दूसरे रनरअप. मन्नारा- तीसरी रनरअप और अभिषेक- चौथे रनरअप होंगे.

इस लिस्ट के हिसाब से अगली बार बिग बॉस 17 से रिंकू बाहर हो जाएंगी. हालांकि फैंस द्वारा की गई ये भविष्यवाणी सच होती है या नहीं, ये तो आने वाला वक्त बताएंगे.

शो को जीतने के रेस में अभी विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अनुराग डोभाल, मन्नारा, खानजादी , ईशा, अभिषेक, समर्थ एवं अन्य कंटेस्टेंट्स लगे हुए हैं.

बिग बॉस 17 को अब तक 8 महीने हो चुके है और कहा जा रहा है कि इसका फिनाले जनवरी में होगा. बता दें कि इस रियलिटी शो को सलमान खान होस्ट करते हैं.

बिग बॉस इनसाइडर, द खबरी के अनुसार, बिग बॉस द्वारा पूरे सीजन के लिए पहले से ही नॉमिनेट किए गए नील भट्ट के अलावा 3 कंटेस्टेंट्स को इस हफ्ते नॉमिनेट किया गया है.

बिग बॉस 17 के आज के एपिसोड में, ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के लिए अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्हें नकारात्मक रूप में चित्रित किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >