Anupama: अनुज से तलाक लेगी अनुपमा! हमेशा के लिए हो जाएगी शाह परिवार से दूर, क्यों जाएगी अमेरिका?

1 / 1
Anupama: अनुज से तलाक लेगी अनुपमा! हमेशा के लिए हो जाएगी शाह परिवार से दूर, क्यों जाएगी अमेरिका?
फुल स्क्रीन में देखें

Anupama: अनुज से तलाक लेगी अनुपमा! हमेशा के लिए हो जाएगी शाह परिवार से दूर, क्यों जाएगी अमेरिका?

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा के नये प्रोमो ने फैंस को शॉक्ड कर दिया. प्रोमो में अनुपमा अकेली दिख रही है. वो विदेश में है और उसका पास ना परिवार है और ना अनुज. ऐसे में फैंस के दिमाग में सवाल है कि वो अनुज को छोड़ देगी.

अनुपमा का प्रोमो देखने के बाद फैंस जानना चाहते है कि आखिर वो सबकुछ छोड़कर अमेरिका क्यों जाएगी. शो में अनुपमा का नया सफर शुरू होने वाला है. ऐसे में फैंस के मन में कई सवाल आ रहे हैं.

अनुपमा का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अनुपमा विदेश में दिखती है. वो काफी उदास नजर आती है और छोटी अनु को याद करती दिखती है. वो बिल्कुल अकेली दिखती है. उसे ऐसे हाल में देखकर फैंस का दिल टूट गया.

अनुपमा अमेरिका पहुंचने का अपना सपना पूरा तो कर लेती है, लेकिन इसमें उसका परिवार पीछे छूट जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मालती देवी के खतरनाक प्लान के कारण वो अमेरिका चली जाती है.

मालती देवी, अनुपमा और अनुज के बीच प्रॉब्लम खड़ी कर देगी, जिसकी वजह से वो सबकुछ छोड़ कर चली जाएगी. मालती, अनुज को भड़काएगी कि वो छोटी अनु का ख्याल नहीं रख पा रही है.

अनुज अपनी बेटी छोटी अनु को लेकर संवेदनशील रहा है और ऐसे में एक बार फिर से अनुज और अनुपमा में अलगाव दिख सकता है. अनुपमा सबको छोड़कर अमेरिका चली जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुज और अनुपमा में तलाक देखने को मिल सकता है. अनुज, अनुपमा से नफरत करेगा क्योंकि वो छोटी अनु के देखभाल करने में नाकाम रहती है.

कहा जा रहा है कि अनुपमा और अनुज अलग होकर भी एक-दूसरे के बारे में ही सोचते रहेंगे. वहीं, मालती देवी मौके का फायदा उठाकर कपाड़िया एंपायर अपने नाम कर लेगी.

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक अनुपमा द्वारा मालती देवी की उसके और छोटी अनु के बीच दरार पैदा करने की रणनीति को समझने के इर्द-गिर्द घूमता है. अनुपमा उससे छोटी अनु के वार्षिक समारोह के बारे में सूचित न करने के लिए सवाल करती है.

Also Read: Anupama: समर की जगह लेने पर ‘तपिश’ ने तोड़ी चुप्पी, कुंवर अमरजीत सिंह ने कहा- अनुपमा के जीवन में…

रिपोर्ट्स की मानें तो मालती देवी का छोटे बेटे के रोल में अभिनेता निवेद तिवारी दिखेंगे. उनका रोल नेगेटिव होगा. वह अनुज और अनुपमा की जिंदगी में परेशानियां पैदा करते नजर आएंगे.

अनुपमा सीरियल के जरिए गांगुली ने सात साल बाद टीवी पर वापसी की. इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया. आज फैंस उन्हें अनुपमा के नाम से पुकारते है.

Also Read: Anupama: अनुपमा को इस किरदार ने कहा अलविदा! वापसी को लेकर कहा- मुझे पूरी कास्ट के साथ शूटिंग…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >