देहरादून में ऋषभ पंत से मिले अनुपम खेर और अनिल कपूर, जानें क्रिकेटर से मिलने के बाद क्या बोले एक्टर?

1 / 1
देहरादून में ऋषभ पंत से मिले अनुपम खेर और अनिल कपूर, जानें क्रिकेटर से मिलने के बाद क्या बोले एक्टर?
फुल स्क्रीन में देखें

देहरादून में ऋषभ पंत से मिले अनुपम खेर और अनिल कपूर, जानें क्रिकेटर से मिलने के बाद क्या बोले एक्टर?

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का बीते दिन भयानक एक्सीडेंट हो गया. इसमें क्रिकेटर को काफी चोट आई है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. उनसे देहरादून में मिलने बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और अनिल कपूर पहुंचे.

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को कार एक्सीडेंट में काफी गंभीर चोट आई है. उनके जल्द ठीक होने के लिए फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे है. इस बीच उनसे मिलने देहरादून के अस्पताल में मिलने के लिए बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और अनिल कपूर पहुंचे.

एएनआई के मुताबिक, ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर ने कहा कि, “हम उससे और उनकी मां से मिले. उनकी हालत स्थिर है. लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील करते है ताकि वह जल्द ठीक हो जाए.”

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बीते दिन एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘प्रेयिंग.’ साथ ही उन्होंने व्हाइट हार्ट भी बनाया है. एक्ट्रेस ने हैशटैग में लव भी लिखा था.

उर्वशी रौतेला ने अपने ट्वीटर पर लिखा, ‘मैं तुम्हारे और तुम्हारे की सेहत के लिए दुआ करती हूं.’ इस ट्वीट को यूजर्स मान रहे कि उन्होंने ऋषभ पंत के लिए किया है. इसपर यूजर्स ने खूब सारे रिएक्शन भी दिए थे. बता दें कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है और उनका बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका है.

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अबतक इंस्टा पर उन्होंने 2000 से ज्यादा पोस्ट किए है और वो सिर्फ 75 लोगों को फॉलो करती है. एक्ट्रेस कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >