Amar Singh Chamkila जैसी और भी बायोपिक फिल्मों का वीकेंड में उठाना चाहते हैं लुत्फ, तो बिल्कुल भी मिस न करें ये लिस्ट

आजकल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बायोपिक फिल्में बन रही है, जिसे दर्शकों से ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है. ये मूवीज आपको एंटरटेनमेंट के साथ-साथ संबंधित लोगों के जीवन को करीब से जानने का मौका देती है. आज आपको कुछ ऐसे ही फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसे आप देख सकते हैं.

दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा की चमकीला 12 अप्रैल यानी आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म सिंगर अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत पर एक बायोपिक है, जिनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आपको एंटरटेनमेंट के साथ-साथ वेश्यों के जीवन को करीब से दिखाती है. फिल्म गंगूबाई हरजीवनदास की सच्ची कहानी पर बेस्ड है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

संजू
संजू फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है. फिल्म अभिनेता के जीवन के हर एक पहलू को दिखाता है, जिसमें उन्होंने मूवीज में आने के लिए कितना स्ट्रगल किया से लेकर उनकी ड्रग्स की लत. आप इसे फिल्म को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

सैम बहादूर
विक्की कौशल स्टारर सैम बहादूर, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां सैम मानेकशॉ ने भारतीय सेना का नेतृत्व किया था, जिसके बाद एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हुआ था. इस मूवी को आप जी5 पर एंजॉय करें.

मैं अटल हूं
मैं अटल हूं, अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है, जिन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. रवि जाधव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं. इस जी 5 पर देखा जा सकता है.

शेरशाह
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी को बताती है. जिनके साहस ने पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र से बाहर खदेड़ने में भारत को अंततः 1999 में कारगिल युद्ध जीतने में बहुत योगदान दिया.

एमएस धोनी
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी, क्रिकेटर और थाला महेंद्र सिंह धोनी के जीवन को दिखाती है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे माही एक टीटी से इंडियन क्रिकेटर बने. इस मूवी को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

मांझी – द माउंटेन मैन
यह फिल्म ‘माउंटेन मैन’ के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है। केतन मेहता की इस फिल्म को आलोचकों की प्रशंसा मिली थी. इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है.

Also Read- OTT Releases This Weekend: ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज होगा दोगुना, वीकेंड में देखें ये फिल्में-सीरीज, चेक करें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >