Emergency Movie Trailer: जिसके हाथ में सत्ता होती है वो कहलाता है शासक, कंगना रनौत की इमरजेंसी है मस्ट वॉच

Emergency Trailer: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर आज फाइनली रिलीज कर दिया गया है. मूवी में कंगना इंदिरा गांधी के जीवन को दिखाती है. उनका दमदार डायलॉग इंडिया इज इंदिया एंड इंदिरा इज इंडिया खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

Emergency Movie Trailer: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने आखिरकार अपनी मोस्ट अवेटेड निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है. इसमें कंगना जहां इंदिरा गांधी की भूमिका में चमक रही हैं, वहीं अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर और मिलिंद सोमन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर ‘लोकतांत्रिक भारत के सबसे काले समय’ की झलक देती है. इसके अलावा ये आपातकाल, भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता, खालिस्तान आंदोलन का उदय और जेपी आंदोलन सहित कई विषयों को भी छूती है.

इमरजेंसी का धमाकेदार ट्रेलर आउट

  • इमरजेंसी के ट्रेलर में युवा इंदिरा के राजनीति में प्रवेश करते ही उनके पिता, जवाहरलाल नेहरू के साथ रिश्ते को दिखाया गया है.
  • इसके बाद यह दिखाया जाता है कि वह अपने लंबे करियर के दौरान युद्धों, राजनीतिक अशांति और बहुत कुछ को कैसे संभालती है
  • ट्रेलर यह भी बताता है कि कैसे इंदिरा गांधी का जीवन ‘शेक्सपियरियन त्रासदी’ था.
  • वीडियो में कुछ धमाकेदार डायलॉग्स भी सुनाई देते हैं.
  • जिसमें ‘इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया’, ‘जिसके हाथ में सत्ता होती है वो कहलाता है शासक’, ‘राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता है’ शामिल है.

Also Read- Emergency trailer : कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी, ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान

Also Read- Emergency: ‘दादी और पिता के नाम पर वोट बटोरते हैं क्या उनके कारनामों की भी जिम्मेदारी लेंगे’, कंगना का राहुल पर हमला

इमरजेंसी के ट्रेलर को फैंस ने बताया मस्ट वॉच

इमरजेंसी का ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ”इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया!!! देश के इतिहास की सबसे ताकतवर महिला, उन्होंने इतिहास का सबसे काला अध्याय लिखा! साक्षी महत्वाकांक्षा अत्याचार से टकराती है. #आपातकालीनट्रेलर अभी जारी! कंगना ने ट्रेलर के साथ लिखा, ”#कंगना रनौत की #इमरजेंसी 6 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.” फैंस ने ट्रेलर पर एक से बढ़कर एक कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, ये मूवी तो मस्ट वॉच है.. जरूर एंजॉय करूंगा.

इमरजेंसी के बारे में

हाल ही में मेकर्स ने इस पीरियड फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया. कंगना ने अपने चुनाव प्रचार के कारण फिल्म को स्थगित करने की घोषणा की थी. हिमाचल प्रदेश के मंडी में लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के बाद, अभिनेत्री ने एक पोस्टर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की. यह राजनीतिक ड्रामा 6 सितंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- फिल्मों से अलग है राजनीति की कंगना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >