Emergency OTT Release: कब और कहां देख सकते हैं कंगना रनौत की इमरजेंसी, ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस

Emergency OTT Release: कंगना रनौत की इमरजेंसी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी 17 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

Emergency OTT Release: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया रिलीज इमरजेंसी काफी जोर-शोर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप हो गई. अब पॉलिटिकल ड्रामा ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंगना रनौत ने इसकी अनाउंसमेंट की है.

कब और कहां देख सकते हैं कंगना रनौत की इमरजेंसी

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें कंगना और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक कोलाज शामिल था. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “17 मार्च को @netflix पर इमरजेंसी रिलीज हो रही है.” 17 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने 21.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.

इमरजेंसी के बारे में

इमरजेंसी में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था. यह फिल्म 1975 से 1977 तक इंदिरा गांधी की ओर से घोषित ऐतिहासिक आपातकाल के इर्द-गिर्द घूमती है. कंगना ने न केवल फिल्म में अभिनय किया बल्कि इसका निर्देशन भी किया. इमरजेंसी में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर, मिलिंद सोमन और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी हैं.

इमरजेंसी की रिलीज में हुई थी दिक्कत

इमरजेंसी की रिलीज में काफी देरी हुई थी, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स हटाने के लिए कहा था. इसके बाद सिख निकायों ने भी फिल्म का जमकर विरोध किया. 13 कट के साथ इसे सीएफएफसी से यू/ए सर्टिफिकेट मिला. सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स ने इमरजेंसी का रिव्यू किया था. एक यूजर ने लिखा, “#रिव्यू: रेटिंग: 2/5 #कंगना रनौत ने एक अभिनेता के रूप में अपनी आवाज के मॉड्यूलेशन और कैरेक्टर नें बेहतरीन काम किया है. हालांकि एक निर्देशक के रूप में वह औसत थी. सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर हो या म्यूजिक सब अच्छा था.”

यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 7: ब्लॉकबस्टर कमाई कर रही है विक्की कौशल की छावा, सातवें दिन छापे इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >