Elvish Yadav: यूट्यूबर की पिटाई मामले में बुरे फंसे एल्विश यादव, गुरुग्राम पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, VIDEO

Elvish Yadav: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव को नोटिस भेजा है और यूट्यूबर की पिटाई मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है.

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए है. एल्विश वायरल वीडियो में सागर ठाकुर उर्फ ​​मैक्सटर्न की पिटाई करते दिखे. जिसके बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई. एल्विश पर शुक्रवार को गुरुग्राम के सेक्टर 53 में एक अन्य यूट्यूबर पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव को नोटिस भेजा है और यूट्यूबर की पिटाई मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. अब देखना है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है. बता दें कि एल्विश ने बीते दिन अपना एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, कंटेंट क्रिएटर’ ने उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी. वहीं, दिल्ली के रहने वाले शिकायतकर्ता सागर ठाकुर ने दावा किया कि एल्विश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है.

Elvish Yadav-Maxtern Fight: लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने किया एल्विश यादव का सपोर्ट, कहा- हम सब आपके साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >