Drishyam 3 Worldwide Box Office: जीतू जोसेफ की ओर से निर्देशित और मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3, 21 मई को सिनेमाघरों रिलीज हुई. ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज की तीसरी कड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं क्रिटिक्स से इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने नोट छापे.
दृश्यम 3 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, मलयालम फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की और ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड पर 48.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला. वहीं भारत में मूवी ने ओपनिंग डे पर 5,506 शो में 15.85 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका ग्रॉस कलेक्शन 18.37 करोड़ हो गया. वहीं टोटल कलेक्शन 15.85 करोड़ रहा. मलयालम फिल्म ने विभिन्न क्षेत्रों में पहले दिन 50.5 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी बनाए रखी.
विभिन्न भाषाओं में दृश्यम 3 (मलयालम) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- मलयालम: 13.70 करोड़ रुपये
- तेलुगु: 1.50 करोड़ रुपये
- तमिल: 0.45 करोड़ रुपये
- कन्नड़: 0.20 करोड़ रुपये
दृश्यम 3 ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2025 में मोहनलाल की एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म एल2: एम्पुरान ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. दृश्यम 3 उस ऊंचाई तक तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन इसने अन्य हालिया फिल्मों को आसानी से पीछे छोड़ दिया. इसने क्राइम थ्रिलर थुदारम (5.45 करोड़ रुपये की ओपनिंग), रोमांटिक कॉमेडी हृदयपूर्वम (3.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग) और एक्शन फिल्म वृषभा (0.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग) को आसानी से मात दी. जीतू जोसेफ की ओर से लिखित और निर्देशित तीसरे पार्ट में मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल जैसे कलाकार हैं.
यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई
