नई फिल्मों की भीड़ में पीछे छूटी ‘दृश्यम 3’, 23वें दिन इतनी रही कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 23: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब थमने लगा है. फिल्म ने अपने 23वें दिन बेहद कम कमाई की है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 23: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसकी कमाई भी लगातार बढ़ती रही, हालांकि अब फिल्म चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसकी रफ्तार पहले के मुकाबले अब बहुत कम हो गई है. सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों की रिलीज के बाद ‘दृश्यम 3’ को कड़ी टक्कर मिल रही है. इसका असर फिल्म के शोज और दर्शकों की संख्या पर भी पड़ा है, जिसके चलते अब इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

करोड़ों से लाख पर सिमटी फिल्म की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को यह सिर्फ लाखों में सिमट कर रह गई है. फिल्म ने कुल 451 शोज के जरिए सिर्फ 28 लाख रुपये का बहुत छोटा सा कलेक्शन किया है. इस नई रकम को जोड़कर अब भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 108.23 करोड़ तक पहुंच पाई है.

दुनिया भर में फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन

फिल्म की रोज की कमाई अब बहुत कम हो गई है, लेकिन अपने शुरुआती अच्छे प्रदर्शन के दम पर इसने दुनिया भर में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 237.25 करोड़ रुपये हो चुका है. इसमें भारत का कुल ग्रॉस कलेक्शन 125.55 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशों से फिल्म ने कुल 111.70 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. यह पूरा कलेक्शन अब तक के कुल 59,252 शोज से आया है.

इन नई फिल्मों से मिली कड़ी टक्कर

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई कम होने का सबसे बड़ा कारण बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई नई बड़ी फिल्में हैं. सिनेमाघरों में कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ रिलीज हो चुकी हैं, जो दर्शकों को थिएटर्स तक खींच रही हैं. इसके साथ ही सिनेमाघरों में एक और नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और ज्यादा कड़ा हो गया है. इन तीनों नई फिल्मों के आने से ‘दृश्यम 3’ की कमाई पर सीधा और बहुत बुरा असर पड़ा है, क्योंकि दर्शक अब मोहनलाल की फिल्म को छोड़कर इन नए ऑप्शन्स को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसी तगड़ी टक्कर के कारण ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन अब करोड़ों से घटकर सिर्फ कुछ लाख रुपये पर सिमट गया है.

यह भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पास हुई या फेल? कंगना की फिल्म की कमाई ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >