Stree 2 फ्री में डाउनलोड कर लीक करने का है इरादा, तो सजा के बारे में भी जान लीजिए आप

Stree 2: स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस में धुआंधार कमाई कर रही है. अगर आपने अभी तक सिनेमाघर में जाकर मूवी नहीं देखी है और पायरेटेड साइट्स से इसे डाउनलोड करने की सोच रहे हैं, तो पकड़े जाने पर मिलने वाली सजा के बारे में भी जान लें.

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. महज 8 दिनों में हॉरर-कॉमेडी मूवी ने 290 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दर्शकों को सरकटे भूत की कहानी खूब पसंद आ रही है. फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है और कई जगहों पर शोज हाउसफुल जा रहे हैं. अगर आपको भी टिकट नहीं मिल रहा है और आप वीकेंड में इसे पायरेटेड साइट्स से डाउनलोड कर देखने का प्लान कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइये, क्योंकि ये काम आपको जेल की हवा खिला सकता है.

कैसे लीक होती है फिल्में

स्त्री 2 या फिर कोई भी बॉलीवुड फिल्म हो, सिनेमाघरों में रिलीज होते ही लीक हो जाती है. कई लोग मूवी देखने के बहाने इसे मोबाइल या फिर कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं. फिर कई पायरेटेड साइट्स पर अपलोड कर देते हैं. दर्शक पैसे बचाने के लिए इसे डाउनलोड कर देखते हैं. मेकर्स के लिए पायरेसी एक सिर दर्द बन गई है. ये बॉक्स ऑफिस को भी नुकसान पहुंचाते हैं.

स्त्री 2 लीक करने वालों को मिलेगी कौन सी सजा

पायरेसी एक आपराधिक कृत्य है और भारत सरकार ने इसके लिए कुछ सजा तय की है. सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 2019 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति निर्माताओं की लिखित सहमति के बिना फिल्म रिकॉर्ड करते हुए पाया जाता है, तो उसे 3 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. ऐसे में जरूर सावधान हो जाइये.

पायरेसी रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?

चूंकि भारत में पायरेसी पूरी तरह गैरकानूनी है, इसलिए सरकार ने मद्रास रॉकर्स जैसी साइटों पर बैन लगा दिया. यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर पायरेसी का सपोर्ट करता है या फिर ऐसी-वैसी जगह से मूवी डाउनलोड करता है, तो इसे एक क्रिमिनल एक्ट माना जाता है. पायरेसी कानून के तहत, व्यक्ति को जेल की सजा हो सकती है और अपराध की गंभीरता के आधार पर 50,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

Also Read- Stree 2: सनी देओल ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस पर मॉनसून…

Also Read- Stree 2: हॉरर कॉमेडी जानर को फिल्म ने दिये नये रिकॉर्ड्स, जानिए इसकी कमाई के राज

Also Read- Stree 2 फिल्म में श्रद्धा कपूर के कम स्क्रीन टाइम पर डायरेक्टर अमर कौशिक ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >