Har Jagah Tu Song Out: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत का पहला रोमांटिक ट्रैक 'हर जगह तू' रिलीज, VIDEO

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म डॉक्टर जी का नया गाना 'हर जग तू' रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. ये गाना निश्चित रूप से अपनी दिल छू लेनी वाली धुन से आपके दिलों को पिघला देगा.

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म डॉक्टर जी का नया रोमाटिंक सॉन्ग हर जग तू’ जारी कर दिया गया है. ये गाना निश्चित रूप से अपनी दिल छू लेनी वाली धुन से आपके दिलों को पिघला देगा. वैसे फिल्म के ट्रेलर में दो गानों की एक झलक पहले ही मिल चुकी है. गाने की थीम के साथ, ‘हर जग तू’ एक रोमांटिक पोस्टर के साथ सामने आया है, जिसमें लीड एक्टर्स के बीच विकसित हो रही केमिस्ट्री को दर्शाया गया है. इस मधुर गीत को सुल्तान सुलेमानी ने कंपोज किया है और लीरिक्स कुमार के हैं. राज बर्मन द्वारा गाया गया यह गीत डॉ. फातिमा सिद्दीकी के लिए डॉ. उदय गुप्ता की भावनाओं की एक झलक दिखाता है, जिन्हें उनपर क्रश है. सुमित सक्सेना, सौरभ भारत, विशाल वाघ और अनुभूति कश्यप द्वारा लिखित डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. जंगली पिक्चर्स की आने वाली स्लेट में ‘वो लड़की है कहां?’, ‘डोसा किंग’, ‘उलज’ और ‘ क्लिक शंकर’ जैसे कुछ नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >