The 50 से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला के फैंस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- तुम्हारा वीडियो निकालेंगे, रेप करेंगे

The 50 से बाहर होने के बाद दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला के फैंस पर रेप की धमकी देने का आरोप लगाया. जानिए पूरा मामला.

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर होने के बाद से ही दिव्या अग्रवाल अपने बयानों की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके लेटेस्ट वीडियो ने सबको चौंका दिया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि उनके एक्स-भाई प्रिंस नरूला के फैंस ने उन्हें शो से बाहर होने के बाद रेप की धमकी दी. पूरा मामला क्या है, आइए डिटेल में बताते हैं.

वीडियो में क्या कहा दिव्या ने?

दिव्या के वीडियो में सुना जा सकता है कि उन्हें सोशल मीडिया पर उनके एक्स-भाई के फैंस से काफी नफरत मिल रही है. उन्होंने कहा कि वह बुराई झेल सकती हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाली रेप की धमकियां उन्हें बहुत परेशान कर रही हैं. वीडियो में उन्होंने कथित धमकी का हवाला देते हुए कहा, “हमको पता है तू कहां रहती है. 10 लोग आएंगे, तेरा वीडियो निकालेंगे, रेप करेंगे. तुम यह सब डिजर्व करती हो.”

साथ ही, उन्होंने प्रिंस नरूला को ‘सेल्फ-ऑब्सेस्ड’ भी कहा और आरोप लगाया कि उन्होंने फैंस को उनके खिलाफ हेट कमेंट्स पोस्ट करने के लिए उकसाया.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

दिव्या अग्रवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नेटिजन्स के रिएक्शन मिले-जुले हैं, कुछ लोग उन्हें द 50 में उनके गेमप्ले के लिए ट्रोल कर रहे हैं. तो वहीं कई फैंस उन्हें ऑनलाइन सपोर्ट कर रहे हैं.

क्या पति से अलग रह रही हैं दिव्या?

शो के दौरान भव्या सिंह ने आरोप लगाया कि दिव्या अपने पति अपूर्वा पदगांवकर से अलग रह रही थीं. इस दावे पर दिव्या ने कहा कि वह काम की कमिटमेंट्स की वजह से अलग रह रही थीं, लेकिन उनका प्यार अभी भी मजबूत है और वे बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की तरह रहते हैं. साथ ही, उन्होंने बताया कि अब वह अपने एक्टिंग करियर पर ज्यादा ध्यान देने की प्लानिंग कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: खूबसूरत मालकिन, अदाएं और तलाक तक का खेल, Youtube पर देखें ये पाकिस्तानी ड्रामा ‘Muamma’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >