क्या शादी के 3 महीने बाद ही पति Apurva Padgaonkar से अलग हो रही दिव्या अग्रवाल, एक्ट्रेस बोली- ‘मैंने हमेशा…’

दिव्या अग्रवाल ने आखिरकार अपने पति अपूर्वा पडगांवकर के साथ तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. बता दें कि उन्होंने अपनी शादी की तसवीरें हटा दी, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं उनका तलाक तो नहीं हो रहा.

बिग बॉस ओटीटी विजेता दिव्या अग्रवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है. दिव्या ने 3 महीने पहले ही बड़े ही धूम-धाम से बॉयफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर से शादी की थी. दोनों की शादी की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम से हटा दी, जिसके बाद अपूर्वा संग उनके अलग होने की अफवाह उड़ने लगी. उनके फैंस परेशान हो गए कि आखिर किस वजह से तसवीरें उन्होंने डिलीट की. अब इसपर दिव्या ने चुप्पी तोड़ी है.


दिव्या अग्रवाल बोलीं- मैंने 2500 पोस्ट हटाई…
दिव्या अग्रवाल ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम से पति अपूर्वा पडगांवकर संग शादी की फोटोज हटाई, वैसे ही फैंस तलाक की अटकलें लगाने लगे. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो अपने पति से अलग नहीं हो रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट पोस्ट किया और लिखा, मैंने कोई कमेंट या कहानियां नहीं की, मैंने 2500 पोस्ट हटा दी. फिर भी मीडिया ने केवल मेरी शादी की तसवीरों को नोटिस किया और इसपर रिएक्ट किया. ये अजीब है कि लोग मुझे कैसे देखते हैं और मुझसे किस तरह की अपेक्षा करते हैं.”

Divya Agarwal ने बिजनेसमैन अपूर्वा पडगांवकर संग की सगाई, रोमांटिक तसवीरें शेयर कर कही दिल की बात

Heeramandi और अनुपमा के बीच है ये कनेक्शन, वनराज शाह ने खुद किया खुलासा


दिव्या अग्रवाल ने कहा- मेरा नहीं हो रहा तलाक
दिव्या अग्रवाल ने आगे लिखा, “मैंने हमेशा कुछ ऐसा किया है जिसकी लोगों को मुझसे कभी उम्मीद नहीं थी. और वे अब क्या उम्मीद कर रहे हैं -बच्चे या तलाक, इनमें से कुछ भी नहीं हो रहा है.” साथ ही उन्होंने कहा कि वो अब अपने काम को लेकर चर्चा में रहना चाहती है. गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने इसी साल फरवरी में अपूर्वा पडगांवकर से मुंबई के चेंबूर में शादी किया था. अपने करीबी दोस्त और परिवार के बीच कपल ने सात फेरे लिए थे. अपूर्वा से पहले दिव्या ने एक्टर वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >