Disha Vakani TMKOC: ‘दयाबेन’ ने इस चमत्कारी मंत्र का जाप कर दिया हंसते हुए बेटी को जन्म, बोलीं- मैं हर प्रेग्नेंट मां…’

Disha Vakani TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की ‘दयाबेन’ उर्फ दिशा वकानी का एक पुराना इंटरव्यू इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी जर्नी साझा की है.

Disha Vakani TMKOC: सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. साथ ही फैंस के दिलों में खास जगह भी बनाए हुए है. सबसे ज्यादा दर्शकों को इस शो में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी बहुत पसंद आती है. हालांकि, ‘दयाबेन’ का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने साल 2018 में शो छोड़ दिया और कभी वापस नहीं लौटीं. वह एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने बच्चों और परिवार के साथ समय गुजार रही हैं. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पहली डिलीवरी का किस्सा साझा किया कि वह डिलीवरी के समय हंस रही थी.

‘मैं पेरेंटिंग का कोर्स कर…’

दिशा वकानी ने इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी पर बात की. इस दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने बताया था कि वह डिलीवरी के वक्त हंस रही थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं पहली बार मां बनीं तो मालूम पड़ा कि डिलीवरी के वक्त बहुत दर्द होता है. ये बात जानकर मैं डर गई थीं. मैं पेरेंटिंग का कोर्स कर रही थी. मुझे किसी ने बताया कि डिलीवरी के वक्त चिल्लाना नहीं है, वरना बच्चा डर जाता है.’

दिशा वकानी का चमत्कारी मंत्र

दिशा वकानी ने आगे कहा, ‘डिलीवरी के समय मेरे मन में गायत्री माता का मंत्र चल रहा था. मेरी आंखें बंद थी और मैं हंसती रही. ऐसे मैंने अपनी बेटी स्तुति को जन्म दिया. ये चमत्कार था. मैं हर प्रेग्नेंट मां को ये मंत्र बोलने को कहती हूं. इससे जो शक्ति मिलती है आपको याद रहेगा. हर बच्चे को गायत्री माता का मंत्र आना चाहिए.’

दिशा वकानी का वर्कफ्रंट

दिशा वकानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आई थीं. हालांकि, उन्होंने 2018 में शो छोड़ दिया था. कुछ वक्त पहले उनके शो में वापसी की खबर तेज हुई थी, लेकिन अब उनके वापस शो में शामिल होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

यह भी पढ़े: TRP Report Week 5: गायत्री के सच ने अनुपमा को दिलाई नंबर वन की गद्दी, जानें टॉप 5 शोज में कौन-कौन शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >