Disha Patani ने टाइगर श्रॉफ के गाने 'पूरी गल बात' पर किया रिएक्ट, मेकअप करते हुए शेयर किया ये VIDEO

दिशा पटानी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के लेटेस्ट गाने 'पूरी गल बात' पर खास तरीके से रिएक्ट किया है.

Disha Patani video: एक्ट्रेस दिशा पटानी कभी ग्लैमरस फोटो तो कभी खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा दिशा अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो टाइगर के नये गाने ‘पूरी गल बात’ झूमती हुई दिख रही हैं. वीडियो पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे है.

दिशा पटानी का लेटेस्ट वीडियो

दिशा पटानी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के लेटेस्ट गाने ‘पूरी गल बात’ पर खास तरीके से रिएक्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में दिशा ने कुछ लिखा नहीं है सिर्फ टाइगर श्रॉफ को टैग किया है. एक्ट्रेस मेकअप रूम में मेकअप करते हुए डांस और मस्ती करती नजर आ रही है. उनके साथ उनकी गर्ल गैंग भी दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/CarYn-5F2S5/

दिशा पटानी ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो में दिशा पटानी पर्पल आउटफिट में दिख रही है. एक्ट्रेस ने हाथ में मेकअप ब्रश पकड़ा हुआ है और सॉन्ग ‘पूरी गल बात’ पर डांस मूव्स करती दिख रही है. उनके एक्सप्रेशन भी काफी कमाल के दिख रहे है. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, जो दिशा से जले वो जरा साइड से चले. एक अन्य यूजर ने लिखा, भाभी. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, यह गाना बहुत पसंद है.

टाइगर श्रॉफ का गाना ‘पूरी गल बात’

गौरतलब है टाइगर श्रॉफ का गाना ‘पूरी गल बात’ सॉन्ग कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ हैं. सॉन्ग में टाइगर के साथ मौनी रॉय भी हैं. इसके लिरिक्स रणबीर सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रेम-हर्षदीप ने दिया है. इस पंजाबी गाने को एक्टर ने ही अपनी आवाज दी है. बता दें कि पहली बार टाइगर औऱ मौनी ने एक साथ काम किया है.

दिशा पटानी की फिल्में

फिल्मों की बात करें तो दिशा पटानी के पास शानदार फिल्में है, जिसमें एक विलेन रिटर्न्स और ‘योधा’ शामिल है. एक विलेन रिटर्न्स में एक्ट्रेस जॉन अब्राहम औऱ अर्जुन कपूर के साथ काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >