Disha Patani ने बैकलेस ड्रेस में गुलाब के फूलों के बीच यूं कराया फोटोशूट, खूबसूरत Video हुआ वायरल

दिशा पाटनी ने गुलाब के फूलों के बीच एक फोटोशूट कराया हैं, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है. वीडियो में वो काफी खूबसूरत दिख रही है.

Disha Patani Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. दिशा को फैंस का दिल कैसे जीतना हैं, ये बखूबी आता है. एक्ट्रेस का फैशन, आउटफिट हर कुछ उनके चाहने वालों को काफी पसन्द आती है. इस बार दिशा ने फोटोशूट शेयर किया हैं, जिसमें वो गुलाब फूलों से घिरी दिख रही है.

दिशा पाटनी ने अपना एक लेटेस्ट फोटोशूट का बिहाइंड द सीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं. वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है. व्हाइट बैक लेस ड्रेस में दिशा बला की खूबसूरत लग रही है. ओपन हेयर में वो और भी ज्यादा हसीन लग रही है. उनके बैकग्राउंड में गुलाब के बहुत सारे फूल दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CV7VszqAA6G/

वीडियो में दिशा पाटनी पिंक गुलाब को हाथ में लिए कैमरे को देखकर अलग- अलग पोज दे रही है. फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे है. कोई यूजर उन्हें अपना फेवरेट बता रहा है तो कोई उन्हें ब्यूटीफुल कह रहा है. बता दें कि दिशा अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस का दिल जीत लेती है.

Also Read: Anupamaa के अनुज कपाड़िया की रियल वाइफ खूबसूरती में अनुपमा को देती है कड़ी टक्कर, PHOTOS

दिशा पाटनी ने इससे पहले व्हाइट बिकिनी में अपनी एक फोटो शेयर की थी. ये तसवीर हद से ज्यादा ग्लैमरस थी. एक्ट्रेस इसमें समन्दर किनारे रेत पर लेटी नजर आई थी और उनके चेहरे और बॉडी पर पानी आ रहा था. एक्ट्रेस के आस- पास का व्यू भी काफी खूबसूरत था.

फिल्मों की बात करें तो दिशा पाटनी को फिल्म ‘राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में देखा गया था और इसमें सलमान खान थे. इसके अलावा वो एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘केटीना’ को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, दिशा जॉन अब्राहम के साथ ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ भी कर रही हैं.

Also Read: निया शर्मा ने बेड पर लेटकर दिए दिलकश पोज, शार्ट टॉप-स्कर्ट में नागिन एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज; PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >