जबरदस्त डांस से सबका दिल जीत रही Disha Patani, वायरल हो रहा Video

Disha Patani अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिशा डांस कर रही हैं. फैंस को दिशा का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) इस लॉकडाउन में अपना सारा समय घर पर ही बिता रही है. इस दौरान दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी कई तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिशा डांस कर रही हैं. फैंस को दिशा का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

Also Read: अब Kartik Aaryan के कोरोना रैप सॉन्ग पर द ग्रेट खली ने जिम में यूं बहाया पसीना, देखें VIDEO

दिशा पटानी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, क्वारंटाइन लाइफ. दिशा इसमें बियोंसे के स्टेप्स कर रही हैं. उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं.

इससे पहले दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा थीं. दोनों वीडियो में कुछ डांस के स्टेप्स करती हैं. दिशा और कृष्णा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स करते रहते हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्‍म ‘मलंग’ में देखा गया, जिसमें उनके साथ एक्‍टर आदित्‍य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी थे. इन दिनों दिशा अपनी आने वाली फिल्‍म ‘राधे’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्‍म में वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी. कोरोना के कारण फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है.

हाल में ही बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान दिशा पाटनी ने जैकी श्रॉफ और उनके प्रोफेशनलिज्म की खूब तारीफ की. दिशा ने कहा कि जैकी श्रॉफ काफी कूल हैं, उनकी कंपनी सबको अच्छी लगती है. वे खूब बातें करते हैं. उनके साथ काम करना बेहद ही आसान है.’ यही नहीं दिशा ने जैकी को काफी विनम्र बताया. ‘वे अपने शॉट्स को लेकर बहुत सहज रहते हैं, वे एक ग्रेट एक्टर हैं. उनके स्वैग को कोई मैच नहीं कर सकता.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >